.
.
PTB Big Shocking News world 15 school children hurt in japan stabbing spree
(पढ़ें और देखें सिर्फ पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Shocking न्यूज़ जापान : जापान में लोगों पर चाकुओं से किए गए हमले में एक बच्चे समेत दो लोगों के मारे जाने की आंशका है / आपात सेवाओं ने मंगलवार को बताया कि इस हमले में 17 अन्य लोग घायल भी हुए हैं / चाकुओं से हमला करने वाले व्यक्ति की मंशा के बारे में तत्काल कुछ पता नहीं चल सका है /
.
.
यह हमला कावासाकी में सुबह के व्यस्ततम समय में हुआ जब लोग अपने-अपने दफ्तरों के लिए और बच्चे स्कूल के लिए निकल रहे थे / अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी यूजी सेकिजावा ने कहा, “एक व्यक्ति एवं एक बच्ची की मौत की आशंका है /
.
अग्निशमन विभाग ने बताया कि हमले में 17 अन्य घायल हो गए जिनमें कई बच्चे शामिल हैं / विभाग के एक अन्य प्रवक्ता दाई नगासे ने कहा, “एक व्यक्ति ने उन्हें छुरा मारा / उन्होंने कहा, “हमें सुबह करीब पौने आठ बजे एक आपात फोन आया जिसमें बताया गया कि प्राथमिक स्कूल के चार बच्चों पर चाकू से हमला किया गया है /
.
पुलिस ने कहा कि एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है / स्थानीय मीडिया ने बताया कि उसने खुद को भी चाकू मार लिया जिससे उसे गंभीर घाव हुआ है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Shocking News world 15 school children hurt in japan stabbing spree






































