.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB News “शिक्षा” APEEJAY CELEBRATES NATIONAL VOTER’S DAY AND 70TH REPUBLIC DAY
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : एपीजे कॉलेज ऑफ फाईन आर्ट्स जालंधर में वोटर्स डे एवं गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह एवं जोश के साथ मनाया गया / प्रचार्य डॉ. सुचरिता शर्मा ने वोटर्स डे एवं राष्ट्रीय पर्व को मनाने के महत्व पर अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए कहा कि सख्त ज़रूरत है आज की युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय पर्व के महत्व को समझने की एवं लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली में एक-एक वोटर की अहमियत को समझने की उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर लघु नाटिका के माध्यम से जहां एक तरफ वोटर्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला जायेगा वहीं दूसरी तरफ देश भक्ति से अतिप्रीत समूह गायन के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति का जज्बा भरने का प्रयास भी किया जाएगा /

इस समारोह के प्रारंभ में मैडम सिमकी ने वोटर्स डे से जुड़े रोमांचक तथ्यों के साथ किया तत्प्श्चात संगीत – विभाग के विद्यार्थियों आकाश, राज, गणेश, दीपक सिंह, जोरावर एवं आफताव ने “जिन्होंने स्वतंत्र करवाया ये वतन” आपको नमन देशभक्ति से सराबोर समूह गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया /

थियेटर विभाग के विद्यार्थियों भूपिंदर, यशिका, जनहित अरोड़ा, गुरासीस सिंह, सिद्द्कप्रीत सिंह, मोहित शर्मा, वकुल मिगलानी ने वोट के महत्व को समझाते हुए लघु नाटिका प्रस्तुत करते हुए सबको अभिभूत कर दिया / गणतंत्रता दिवस के इस अवसर पर कट्टरता बनाम विकास विषय पर आधारित Mook Parliament का आयोजन भी किया गया / जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के नेताओं का प्रतिनिधित्व करते हुए आज की राजनैतिक व्यवस्था पर कटाक्ष किया /
प्राचार्य डॉ. सुचरिता शर्मा ने स्टूडेंट्स वैलफेयर एसोसिएशन की तरफ से करवाए गए इस कार्य्रकम में प्रोग्राम इंचार्ज डॉ. मोनिका अरोड़ा एवं सिमकी देव् के प्रयासों की भरपूर सराहना की / पंजाबी विभाग के प्राध्यापक संदीप सिंह ने मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम की खूबसूरती को बनाये रखा /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” APEEJAY CELEBRATES NATIONAL VOTER’S DAY AND 70TH REPUBLIC DAY

































