| के.एम.वी. कॉलजीएट स्कूल में टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन, |
.
.
PTB News KMV Collegiate Girls Showcase Immense Talent and creativity Ms. Aditi Crowned as Ms. Fresher 2019
मिस फ्रैशर के टाईटल से नवाजी गई आदिति, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : के.एम.वी. कालजीएट सीनियर सैकंडरी स्कूल, जालंधर में छात्राओं के व्यक्तित्व के सर्वपक्षीय विकास के उदेश्य से टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया / कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के रुप में शामिल हुई विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी जी द्वारा ज्योति प्रज्जवलन के साथ हुआ /
.
.
प्राचार्या जी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं उनमें छुपी हुई प्रतिभा को उजागर करने और पहचान देने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास की भावना का भी संचार करती है / इसलिए सभी छात्राओं को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए /

उन्होंने कहा कि भविष्य में उनकी प्रतिभा की ओर अधिक निखारने में विद्यालय उनको हर प्रकार से सहयोग देगा / उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं की अहम भूमिका होती है तथा युवाओं को देश के अच्छे नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए /
.
.
इस अवसर पर ग्रुप डांस, कोरियोग्राफी, सोलो डांस, ड्यूट डांस, सोलो डांस, रंगोली, मॉडलिंग, सोलो सांग, गिद्धा आदि मुकाबलों में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत किया / कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या महोदया ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया /

कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्या महोदया ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया / उन्होंने के.एम.वी. कॉलजिएट स्कूल की कोआर्डिनेटर श्रीमती वीना दीपक को तथा उनकी सारी टीम को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मुबारकबाद दी / इस अवसर पर मैडम हरदीप , रजिस्टरार, के.एम.वी., डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडैंट वैल्फेयर, डा.गुरजोत, डा. नीरज मैनी, अध्यक्ष कामर्स विभाग, डा. नीतू चोपड़ा एवं गीतिका, उपस्थित रहे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News KMV Collegiate Girls Showcase Immense Talent and creativity Ms. Aditi Crowned as Ms. Fresher 2019






































