.
.
PTB News NCC Cadet chosen in Expedition Camp among 20 students in India
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : प्रेमचंद मारकंडा एस.डी. कॉलेज फॉर वीमेन, जालंधर की बी. कॉम सेमेस्टर चौथे की छात्रा पुनिता शर्मा बतौर एन. सी. सी. कैडेट को पर्वतारोहण के लिए चयनित किया गया / इस पर्वतारोहण के लिए पूरे भारत में से केवल 20 एन. सी. सी. कैडेट्स का चयन किया गया /
.
.
पुनिता शर्मा ने इस एक्सपेडिटिशन के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व् चंडीगढ़ डायरेक्टरेट का नेतृत्व किया / उसमें जालंधर के एन. सी. सी. ग्रुप की 2 पंजाब गर्ल्स बटालियन का नेतृत्व पुनिता शर्मा ने किया /
.
.
इस पर्वतारोहण की समयविधि 48 दिनों की है / थींचेनखांग, सिक्किम में 6010 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है / 2 पंजाब गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल जसबीर सिंह तथा प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने छात्रा को उसकी सफलता के लिए बधाई दी तथा छात्रा को इस साहसपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए शुभकामनाएं दी /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News NCC Cadet chosen in Expedition Camp among 20 students in India






































