PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अंबिया के परिवार से मिले सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, दिवंगत कबड्‌डी खिलाड़ी के परिवार का बढ़ाया हौंसला,

punjab amritsar news sidhu moosewala father mother meet sandeep nangal ambian family in uk

PTB Big न्यूज़ अमृतसर / लंदन : सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए बीते 3 दिनों से UK में हैं। वहां वह लगातार अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला के समर्थकों से मिल रहे हैं। लेकिन इसी बीच वह UK में बसे दिवंगत कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां की पत्नी रुपिंदर कौर संधू से भी मिले हैं। रुपिंदर भी अपने पति को इंसाफ दिलाने के लिए कोशिशें कर रही है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह व मां चरण कौर तीन दिन पहले ही UK पहुंचे हैं। UK में सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों की तरफ से एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया है जो UK पार्लियामेंट के बाहर से गुजरेगी। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद बलकौर सिंह व चरण कौर पहली बार विदेश गए हैं। इस दौरान वह लगातार सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों से मिल रहे हैं।

इसी बीच उन्होंने संदीप नंगल अंबियां की पत्नी रुपिंदर कौर संधू से भी मुलाकात की है। उन्होंने रुपिंदर कौर को हिम्मत रखते हुए इंसाफ के लिए लड़ते रहने को कहा है। कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां और सिद्धू मूसेवाला की मौत के पीछे गैंगस्टरों का हाथ हैं। अंबियां का कत्ल नकोदर में कबड्‌डी मैच के दौरान सरेआम गोलियां मार कर दिया गया था। दोनों ही परिवार अभी तक इंसाफ के लिए लड़ रहे हैं।

यही कारण है कि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता रुपिंदर कौर संधू को मिलने UK स्थित उनके घर पर पहुंचे। बीते 31 अक्टूबर को अंबियां की पत्नी रुपिंदर कौर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की थी। जिसमें उसने अपनी पति के लिए इंसाफ मांगा था। इस दौरान उसने रुपिंदर ने सोशल मीडिया पर लाइव कहा कि मैंने जालंधर के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह को फोन और वॉइस मैसेज से बताया कि पति की हत्या में शामिल सुरजनजीत सिंह चट्ठा नकोदर के करतार पैलेस में बैठा है।

पुलिस जाकर उसे गिरफ्तार कर सकती है। सूचना बिल्कुल सही है। रुपिंदर ने लाइव में एसएसपी से मिले जवाब को भी सार्वजनिक किया और कहा कि वह मुझसे सबूत मांग रहे हैं। अगर सुरजनजीत सिंह चट्ठा को केस में नामजद किया गया है तो कुछ तो सबूत होंगे और वह अदालत देखेगी, आरोपी को तो पकड़िए।

Latest News