PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने छोड़ा देश, इंग्लैंड के लिए हुए रवाना, जाने बड़ी वजह,

punjab amritsar news sidhu moosewala mother father left india reported mohali airport Amritsar Punjab

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह शुक्रवार UK के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने यह फ्लाइट चंडीगढ़ से पकड़ी है। उनकी विदेश जाती तस्वीरें सामने आने के बाद सिद्धू मूसेवाला के फैंस में एक बार फिर हलचल पैदा हो गई है। बीते माह ही उन्होंने पंजाब सरकार को एक माह का अल्टीमेटम देकर विदेश बस जाने की बात कही थी, लेकिन वह जल्द ही वापस भारत लौटेंगे।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह व माता चरण कौर मोहाली एयरपोर्ट पर दिखे। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मूसेवाला के फैंस में बेचैनी पैदा हो गई है। तस्वीरों में वह एयरपोर्ट के अंदर जाते और इमिग्रेशन चेक- इन करते हुए साफ दिख रहे हैं। एक तस्वीर में वह फ्लाइट के अंदर बैठे भी दिख रहे हैं। सूचना है कि वह आज मोहाली एयरपोर्ट से UK के लिए रवाना हो गए हैं।

इंग्लैंड में बसे सिद्धू मूसेवाला के फैंस की तरफ से भी परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए मुहीम चला रखी है। 24 नवंबर को इंग्लैंड की पार्लियामेंट के बाहर फैंस की तरफ से साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें भाग लेने के लिए बलकौर सिंह और चरण कौर इंग्लैंड के लिए रवाना हुए हैं।

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता बलकौर सिंह व चरण कौर बीते लंबे समय से बेटे को इंसाफ दिलाने की बात कर रहे हैं। दो महीने पहले गैंगस्टर टीनू के पुलिस कस्टडी से भाग जाने के बाद माता-पिता का हौसला टूटता जा रहा था। जिसके बाद बलकौर सिंह ने घोषणा भी कर दी थी कि वह सरकार को एक महीने का समय देते हैं। अगर उनके बेटे को इंसाफ मिल गया तो ठीक, अन्यथा वह अपने बेटे की शिकायत वापस लेकर विदेश चले जाएंगे।

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता की तरफ से कुछ दिन पहले ही सिग्नेचर मुहीम को शुरू किया था। जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। यह एप्लिकेशन लेकर वह डीजीपी पंजाब से भी मिलने पहुंचे थे। इतना ही नहीं, सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने कुछ दिन पहले अपने एक भाषण के दौरान पंजाब को असुरक्षित बताया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि यहां अब अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी।

आपको यह भी बता दें कि ​​सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा के एक गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने ली थी। इस मामले में पुलिस 25 से अधिक गिरफ्तारियां कर चुकी है। वहीं विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ को पंजाब लाने की तैयारियां भी चल रही हैं। इसी बीच दो महीने पहले शूटर टीनू पुलिस की गिरफ्त से भाग गया था और इसमें पंजाब पुलिस के ही इंस्पेक्टर का नाम सामने आया था।

Latest News