PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब एवं चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स यूनियन ( पीसीसीटीयू) के अहवाह्न पर पंजाब के सभी गैर सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में 5 सितंबर 2023 अध्यापक दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया गया। एचएमवी यूनिट द्वारा भी दो पीरियड का धरना देकर अपना रोष प्रकट किया गया। यूनिट की प्रधान डा. आशमीन कौर ने सातवें पे कमीशन की सिफारिशों को लागू करने में लगातार हो रही देरी पर निराशा प्रकट की।
उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार द्वारा पिछले वर्ष अध्यापक दिवस पर पे कमीशन की घोषणा के बाद भी अभी तक कुछ नहीं हो पाया। यूनिट की सचिव डा. शालू बत्रा तथा वाइस प्रेसिडेंट डा. हरप्रीत सिंह ने भी कहा की सरकार की वादाखिलाफी के कारण अध्यापक वर्ग में निराशा का माहौल है। अध्यापकों को जो वित्तीय घाटा हो रहा है उसकी भरपाई असंभव है। इस अवसर पर यूनिट के सभी सदस्य उपस्थित थे।






































