PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के सरकारी स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव होगा। शिक्षा विभाग स्कूलों का समय 1 अक्तूबर से बदल सकता है। जल्द ही शिक्षा मंत्री इस संबंध में ऐलान कर सकते हैं। सर्दी के मौसम को देखते हुए राज्य भर के सभी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर बाद 2:50 बजे तक हो सकता है। वहीं आने वाले समय में पंजाब सरकार दिसंबर महीने में स्कूल खुलने और बंद होने के समय में भी बदलाव करेगी।
.अभी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक खुल रहे हैं। आपको यह भी बता दें कि पिछले वर्ष 2022 में घनी धुंध के कारण सड़क हादसों के चलते राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सुबह 10 बजे से खोलने के आदेश जारी किए थे।
. . . . . .