PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

पंजाब में बड़ी वारदात, कार सवार हमलावरों ने युवकों पर गोलियों से किया हमला,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

Punjab car raid attacked the bullets

एक की हालत गंभीर एक जान बचाकर भागा, इलाके में दहशत का माहौल, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ होशियारपुर (सीनियर रिपोर्टर) संदीप डोगरा : होशियारपुर के थाना चब्बेवाल के अधीन पड़ते क्षेत्र गांव बाहोवाल-बाडिय़ां कलां मार्ग पर कार सवार कुछ युवकों ने बाइक सवार दो युवाओं को घेरकर उन पर गोलियों से हमला कर दिया / इस हमले में एक युवक भागकर जान बचाने में कामयाब हो गया, जबकि एक युवकों को हमलावरों ने करीब चार गोलियां मारी जोकि उसके पेट एवं टांगों पर लगीं /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

इसके बाद उक्त हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया / जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया / घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है / पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर वारदात की जांच शुरु कर दी है / बताया जा रहा है कि इस दौरान हमलावरों ने दहशत के लिए हवा में फायर भी किए और मौके से फरार हो गए /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

गढ़शंकर के गांव घागों रोड़ा निवासी बलजीत सिंह उर्फ हनी पुत्र बलवीर सिंह गांव बाडिय़ां कलां में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आया हुआ था / सायं के समय जब वह अपने एक रिश्तेदार युवक हरप्रीत सिंह पुत्र मंगा राम निवासी बाडिय़ां कलां के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर माहिलपुर की तरफ किसी काम से आ रहा था तो रास्ते में पीछे से आ रही कार जिसमें करीब चार के करीब लोग सवार थे ने पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी /

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

उन्होंने नीचे उतरते ही मोटरसाईकल सवारों पर गोलियां चलानी शुरु कर दी / हालात को देखते हुए हरप्रीत मौके से फरार होने में कामयाब हो गया / इस दौरान हमलावरों से बचने के लिए हनी ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन, हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दी / हनी को करीब चार गोलियां, जोकि उसके पेट एवं टांगों पर लगी, वह गिर गया और हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसे और गंभीर घायल कर दिया /

[smartslider3 slider=18].

हमलावरों ने दहशत के लिए हवा में फायर भी किए / गोलियों की आवाज से आसपास के इलाके में भय का माहौल व्याप्त हो गया और लोगों ने डर के मारे अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए / घटना की सूचना मिलते ही थाना चब्बेवाल पुलिस मौके पर पहुंची व घटना का जायजा लिया व घटना संबंधी जांच में जुट गए /

[smartslider3 slider=19].

 

Punjab car raid attacked the bullets