PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सिद्धूू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छह और लोगों को किया गिरफ्तार, एक और गैंग का नाम आया सामने,

punjab chandigarh six more arrested sidhu moose wala murder and also connection also with arun gawli gang

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाबी गायक व कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए गाड़ी व हथियार उपलब्ध करवाने वाले छह और आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इनमें से पांच हरियाणा और तीन पंजाब के रहने वाले हैं। इस मामले में अरुण गवली गैंग से भी तार जुड़ रहे हैं। गौरतलब है कि मूसेवाला की गत 29 मई को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपितों में संदीप सिंह केकड़ा, मनप्रीत सिंह मन्ना, मनप्रीत भाऊ, सारज मिंटू, प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी, मोनू डागर, पवन बिश्नोई और नसीब शामिल हैं।

इसमें मन्ना, मनप्रीत भाऊ व मिंटू पंजाब के रहने वाले हैं। केकड़ा को पुलिस ने सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मनप्रीत भाऊ को उत्तराखंड से पकड़ा था। पुलिस ने इस वारदात में शामिल चार शूटरों की भी पहचान कर ली है। वहीं इस हत्याकांड के तार महाराष्ट्र के कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली गैंग से जुड़ गए हैं। पंजाब पुलिस ने जिन शूटरों की पहचान की है, उनमें संतोष जाधव गवली गैंग का ही गुर्गा है।