PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने पंजाब पुलिस की 98 नई हाईटेक ERV वाहनों का किया शुभारंभ,

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann inaugurated 98 new hi-tech ERV vehicles of Punjab Police

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पुलिस को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को अपडेट करना, समय के अनुकूल बनाना है क्योंकि आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है। पुराने यंत्र इतने कारगार साबित नहीं होते। उन्होंने फोर्सेज के लिए भी बजट जारी किया। पुलिस को 98 एमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल दिए हैं जो जी.पी.एस. की सुविधा से लैस हैं।

इसमें 86 महिंदरा बलैरो व 12 मारुति आरटिगा शामिल हैं। इन गाड़ियों में मोबाइल डाटा टर्मीनल, जी.पी.एस. लगे हुए हैं ताकि लोगों की सुविधा के लिए जल्दी मदद मिल सके। 112 नंबर पर जब कोई डायल करता है तो वहां पर पहुंचने का समय कम हो सके। लेटेस्ट गाड़ियां मुहैया करवाई गई हैं। पंजाब पुलिस को 98 नए एमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल मिले हैं जिन्हें सी.एम. मान ने हरी झंडी देकर रवाना किया। यह गाड़ियां एम.डी.टी.एस. और जी.पी.सी. की सुविधा से लैस हैं।

भविष्य में काफी काम पंजाब पुलिस से संबंधित होंगे। कम्युनिकेशन सिस्टम को लेकर 41 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। साइबर के मामले में अपटेडिट होंगे जिसके चलते 30 करोड़ रुपए जारी किया है। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब पुलिस उनका ही परिवार है। सी.एम. मान ने कहा कि लोकतंत्र में हस्तक्षेप हो रहा है। पंजाब में लॉ एंड आर्डर को बेहतर तरीके से चलाना है। पंजाब पुलिस को बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जैसे वह समय-समय पर कहते रहे हैं कि बार्डर राज्य होने के कारण बहुत सारे गैर सामाजिक तत्व पंजाब पर बुरी नजर रखते हैं। पंजाब की अमन शांति को तोड़ने के लिए कोई न कोई चालें चलते रहते हैं जिसे पंजाब पुलिस बड़ी बहादुरी से नाकाम करती रहती है। वहीं पाकिस्तान का बार्डर है जिसके चलते बहुत सारे ड्रोनों की हरकत देखने को मिलती। बी.एस.एफ. ने बहुत से ड्रोनों को गिराया भी है और कब्जे में लिए हैं।

Latest News