PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के मुख्य सचिव IAS अनुराग वर्मा को सदमा, पिता प्रोफेसर बी. सी. वर्मा का हुआ निधन,

punjab-chief-secretary-ias-anurag-verma-got-a-shock-father-professor-b-c-verma-passed-away

गरीब विद्यार्थियों के मसीहा के तौर पर जाने जाते थे प्रोफ़ैसर बी. सी. वर्मा,

विनम्रता और सादगी के लिए जाने जाते प्रो. वर्मा के पढ़ाए अनेक विद्यार्थी पहुँचे उच्च पदों पर,

PTB Sad न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मुख्य सचिव अनुराग वर्मा के पिता प्रोफेसर बी. सी. वर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है जो चंडीगढ़ में संक्षिप्त बीमारी के उपरांत चल बसे। वह 89 वर्षों के थे और अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गए हैं। इस दुःख की घड़ी में एक शौक संदेश में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि प्रो. बी. सी. वर्मा के चले जाने से समूचे परिवार को बड़ी क्षति हुई है। भगवंत सिंह मान ने प्रोफेसर वर्मा को प्रसिद्ध शिक्षाविद् बताया जो मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित थे। उन्होंने कहा कि वह एक महान शख्सियत और विलक्षण गुणों वाले मनुष्य थे।

उन्होंने कहा कि प्रोसेसर बी. सी. वर्मा द्वारा दिखाऐ मार्ग के कारण समूचे परिवार ने अपने जीवन में बुलन्दियों को छूआ और समर्पित होकर मिशनरी भावना के साथ देश की सेवा कर रहा है। दुःखी परिवार के सदस्यों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुये भगवंत सिंह मान ने परमात्मा के समक्ष दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करने के लिए अरदास की।

आपको यह भी बता दें कि प्रख्यात शिक्षा शास्त्री और रसायन विज्ञान के प्रोफ़ैसर श्री बी. सी. वर्मा आज सुबह पी. जी. आई. चंडीगढ़ में कुछ दिन दाखि़ल रहने के उपरांत स्वर्ग सुधार गए। विनम्रता और सादगी के साथ कुशल प्रोफ़ैसर रहे श्री बी. सी. वर्मा द्वारा अपने अध्यापन के समय किये नेक कामों के कारण प्राप्त प्रार्थनाओं का ही फल है कि परमात्मा ने उनके पुत्र श्री अनुराग वर्मा को पंजाब के मुख्य सचिव के स्थान पर पहुँचाया।

प्रो. बी. सी. वर्मा का जन्म 2 अप्रैल, 1934 को पटियाला जिले के गाँव चलैला में हुआ। बचपन से ही पढ़ाई की लगन के कारण वह पहले पैदल और फिर साइकिल पर 15 किलोमीटर दूर पटियाला शहर पढ़ने जाते थे। रसायन विज्ञान विषय में उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद सरकारी महेन्दरा कॉलेज, पटियाला में रसायन विज्ञान के प्रोफ़ैसर के तौर पर सेवाएं निभाईं।

अपने अध्यापन के कार्यकाल के दौरान श्री वर्मा विद्यार्थियों में बहुत प्रसिद्ध थे। अस्सी के दशक में जब ट्यूशनों का दौर शिखर पर था, तब श्री वर्मा ने कालेज की पढ़ाई के बाद गरीब, जरूरतमंद और होशियार विद्यार्थियों को घर में मुफ़्त पढ़ा कर प्रसिद्ध हासिल की। वह अनेक परिवारों के बच्चों के लिए मार्गदर्शक बने और जरूरतमंद की तुरंत मदद करते। अपने विद्यार्थियों के अकादमिक मामलों में हर तरह की मदद करने के साथ अपने सहायक कर्मचारियों के प्रति भी सहृदय और रचनात्मक सोच रखते थे।

प्रो. बी. सी. वर्मा के पढ़ाए विद्यार्थी अलग-अलग क्षेत्रों में उच्च पदों पर पहुँचे जिनमें सिवल और पुलिस अधिकारी, प्रोफ़ैसर और बड़ी संख्या में डाक्टर शामिल हैं। दिल के रोगों के माहिर डाक्टर गुरप्रीत सिंह वांडर अक्सर अपने आदरणीय अध्यापक प्रो. वर्मा को याद करते थे। श्री वर्मा ने अध्यापन के इलावा बतौर शिक्षा प्रशासक कुशल सेवाएं निभाईं। आप सरकारी कालेज पट्टी और सरकारी स्पोर्टस कालेज जालंधर के प्रिंसिपल रहने के उपरांत डी. पी. आई. कॉलेज में बतौर डिप्टी डायरैक्टर के तौर पर सेवा-मुक्त हुए।

प्रो. बी. सी. वर्मा के धर्म पत्नी भी अध्यापिका थे और उनका एक पुत्र श्री अनुराग वर्मा इस समय पर पंजाब के मुख्य सचिव और दूसरे पुत्र अशीष वर्मा एडवोकेट हैं। इस दुःख की घडी में पीटीबी न्यूज़ के संपादक राणा हिमाचल व उनकी पूरी टीम वर्मा परिवार के साथ है और भगवान् से प्रार्थना करती है की इस हुई क्षति से परिवार को दुःख सहने व बिछड़ी दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।