.
.
Punjab firing in jalandhar, gun shot, jandu singha, johal hospital rama mandi, kandhala jatta
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big City न्यूज़ जालंधर : जालन्धर में शाम के समय एक बार फिर से गोली चलने का सनसनी खेज मामला सामने आया है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के साथ लगते गांव कंधाला जट्टां में अचानक चली गोली से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे पास ही के एक अस्पताल में भर्ती करवाय गया है /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर-होशियारपुर सड़क मार्ग पर पड़ते गांव कंधाला जट्टां में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है / गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान हरमनजीत सिंह के रूप में हुई है /
.
.
बताया जा रहा है कि गांव में शाम के समय पुरानी रंजिश के चलते हरमनजीत सिंह पर किसी ने फायर कर दिया जिसके बाद वह गभीर रूप से घायल हो गया जिसे घायला अवस्था में पहले पास के ही एक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उसकी हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है / जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है /
.
.
वहीं ताजा मिली जानकारी के अनुसार गोली उसके पेट में लगी बताई जा रही है और अस्पताल के डॉक्टर उसे बचने के प्रयास कर रहे हैं / वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस जहां मौके पर पहुंची वहीं जालंधर की पुलिस भी स्थानीय अस्पताल में मामले की सुचना मिलते ही पहुंच गई है व मामले की जाँच की जा रही है / इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Punjab firing in jalandhar, gun shot, jandu singha, johal hospital rama mandi, kandhala jatta






































