PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

दोस्तों के साथ कुल्लू घूमने आई पंजाब की 22 वर्षीय युवती की हुई मौत, पुलिस जाँच में जुटी,

punjab-girl-dies-under-suspicious-circumstances-in-kullu-himachal-pradesh-big-news

.

.

PTB Sad न्यूज़ कुल्लू : हिमाचल प्रदेश की कुल्लू घाटी से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते भुंतर के पीपलागे में किराये के कमरे में रह रही पंजाब की युवती की मौत हो गई है। 22 वर्षीय युवती 23 दिसंबर को एक दोस्त के साथ घूमने आई थी। नेरचौक मेडिकल काॅलेज में युवती के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक लड़की की पहचान अरुणप्रीत कौर पुत्री लखविंद्र सिंह निवासी अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है जोकि दोस्त के साथ कुल्लू घूमने आई थी। उन्होंने पीपलागे में एक महीने के लिए कमरा किराये पर लिया था। वह 25, 26 और 28 दिसंबर को कसोल घूमने गए। 28 दिसंबर को जब वे कसोल से पीपलागे अपने कमरे में पहुंचे तो थोड़ी देर बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए तेगूबेहड़ अस्पताल पहुंचाया गया।

.

.

.

प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुल्लू रेफर किया। हालत को देखते हुए कुल्लू से भी नेरचौक भेजा गया। 29 दिसंबर देर शाम को युवती की मौत हो गई। युवती के दोस्त के बयान दर्ज कर लिए हैं। मौत कैसे हुई, पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि युवती की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। उन्होंने कहा कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस बारे में परिजनों को भी सूचना दे दी है।

.

.

.