PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

पंजाब सरकार भूली अपनी एक खास और बड़ी गारंटी, आम जनता और विरोधियों के निशाने पर,

punjab-government-forgot-guarantee-one-thousand-rupees-women-girl-punjab-aap-promised-punjab

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार के दौरान दी गई महिला-युवतियों को प्रति माह 1-1 हजार रुपए देने की गारंटी भूल गई है। मान सरकार ने इस गारंटी को अभी तक पूरा नहीं किया है, जबकि पंजाब सरकार अपने कार्यकाल के दूसरे साल में एंटर कर चुके हैं। AAP ने गारंटी दी हुई है कि पंजाब निवासी प्रत्येक 18 वर्ष से अधिक सभी विवाहित/अविवाहित महिला-युवतियों को प्रति महीने एक-एक हजार रुपए दिए जाएंगे,

ताकि वह इस पैसे को अपनी इच्छा से खर्च कर सकें। पंजाब सरकार से इस गारंटी को पहले नियमित बजट में पूरा करने की उम्मीद थी। अब प्रदेश की महिला-युवतियों को अब दोबारा 15 अगस्त का इंतजार करना पड़ेगा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इस गारंटी को पूरा करने की घोषणा करें। पंजाब कांग्रेस समेत पंजाब भाजपा और शिअद शुरुआत से ही AAP की इस गारंटी पर सवाल खड़े कर रही है। वहीं पंजाब पर 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है। ऐसे में पंजाब की AAP सरकार को विपक्ष से कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी है।

हालांकि, इसी बीच सूत्रों के अनुसार यह जानकारी भी सामने आई थी कि पंजाब सरकार द्वारा योजना की तैयारी के लिए जिलावार पात्र महिलाओं का डाटा जुटा लिया गया है। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस योजना को 15 अगस्त 2023 को लागू कर दिया जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने भाषण में इसका जिक्र तक नहीं किया।

आपको बता दें कि पंजाब में करीब 1.02 करोड़ महिला वोटर हैं। AAP सरकार की गारंटी के अनुसार, महिलाओं की यह संख्या पंजाब सरकार की योजना का हिस्सा होंगी। हालांकि, पंजाब पर पहले से लाखों करोड़ रुपए का कर्ज है और इससे राज्य सरकार पर वित्तीय बोझ वर्तमान से अधिक बढ़ जाएगा। ऐसे में सवाल यही है कि पंजाब की मान सरकार अपनी इस गारंटी को किस प्रक्रिया के तहत पूरा करेगी। क्योंकि विपक्षी दल के नेता भी इसे पंजाब के लोगों से छलावा बताते रहे हैं।

Latest News