PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब सरकार ने राघव चड्‌ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, जाने

punjab government gave big responsibility to raghav chadha

PTB Big Political News चंडीगढ़ : राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा को पंजाब सरकार की नई एडवाइजरी कमेटी का चेयरमैन बना दिया गया है। यह कमेटी जनहित के मुद्दों पर सरकार को सलाह देगी। सांसद चड्‌ढा दिल्ली से आम आदमी पार्टी के नेता हैं। पंजाब में पार्टी की सरकार बनी तो उन्होंने MLA पद छोड़ दिया। फिर उन्हें पंजाब से राज्यसभा मेंबर बनाया गया है।

इस कमेटी के जरिए दिल्ली और पंजाब सरकार के बीच हुए नॉलेज शेयरिंग समझौते को तेजी से लागू किया जाएगा। इस कमेटी के पदाधिकारियों को अलग से कोई भत्ता या लाभ नहीं मिलेंगे।

नई कमेटी के जरिए पंजाब सरकार का फोकस दिल्ली सरकार के साथ किए नॉलेज शेयरिंग समझौते पर फोकस किया जाएगा। यह समझौता अप्रैल महीने में हुआ था। हालांकि उसके कई महीने बाद अभी तक जमीनी स्तर पर कुछ देखने को नहीं मिला। नई कमेटी के जरिए शिक्षा और सेहत में बदलाव को लागू किया जाएगा।

पंजाब सरकार का तर्क है कि इस कमेटी के जरिए सरकार के प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी। यह कमेटी लोगों से जुड़े फैसलों को लेकर सरकार के कामकाज को देखेगी। जहां जरूरत हो, वहां सुधार की सिफारिश भी करेगी।