PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने एक बार फिर घेरा पंजाब सरकार को, जाने पूरा मामला,

punjab-governor-banwari-lal-purohit-raised-issue-of-drugs-in-state-big-news

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने एक बार फिर राज्य में नशे के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार के कामकाज पर अंगुली उठाई। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान पंजाब में नशा तेजी से बढ़ा है। राज्यपाल चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं। उन्होंने रविवार को राजधानी में एक समारोह में अपने संबोधन में नशे के मुद्दे को उठाया और पंजाब सरकार से एक्शन लेने की बात कही।

.

.

उन्होंने कहा कि अब नशा गांव-गांव में बिक रहा है और सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें खुद लगता है कि नशे की लत तेजी से बढ़ रही है और सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ध्यान देने की जरूरत है। सरकार को इस मामले में सख्त कदम उठाकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। वहीं, इस बुराई को खत्म करने के लिए हर नागरिक को अपना कर्तव्य निभाना जरूरी हो गया है।

.

.

राज्यपाल ने कहा कि आज पंजाब का हर निवासी नशे की समस्या से गंभीर रूप से चिंतित है और मेरी चिंता का कारण भी यही है। कुछ प्राचार्य भी मुझसे आकर मिले और इस मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त की। कुछ सफेदपोश लोग भी आसान पैसा कमाने के चक्कर में नशा तस्करी में शामिल हो जाते हैं और यह सरकार का कर्तव्य है कि ऐसे लोगों को ढूंढ़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नशे को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।

.

.

यह पहली बार नहीं है कि राज्यपाल ने पंजाब में नशे का मुद्दा सार्वजनिक तौर पर उठाया हो, इससे पहले भी जब उन्होंने सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया था तो उन्होंने इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाकर सरकार को घेरा था। राज्यपाल ने एक बार फिर यह मुद्दा उठाते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

.

Latest News