PTB News

Latest news
ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा 'प्रतिभा मंच' टैलेंट हंट – 2026 का सफल आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने क्रिएटिविटी, सस्टेनेबिलिटी और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा द... जोनल खेलों में सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम, पुलिस कमिश्नर के ट्रांसफर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लगाए पंजाब सरकार पर गंभीर आर... Himachal : चंबा जिले में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत; 11 घायल Jalandhar : कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 के शव कार में फंसे GNA University में FANUC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत पंजाब की पहली रोबोटिक सिस्टम इंटीग्रेशन लैब क... पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मुख्य आतिथ्य में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के NSS विंग द्वारा...

जालंधर, Bodybuilder व Actor Varinder Ghumman की अंतिम अरदास में पहुंचे बॉलीवुड एक्टर व सांसद,

punjab-jalandhar-bodybuilder-and-actor-varinder-singh-ghuman-antim-ardas-bhog

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में बॉडीबिल्डर वरिंदर घुम्मन की अंतिम अरदास का पाठ शुरू हो चुके हैं। मॉडल हाउस के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के अंदर घुम्मन की अंतिम अरदास चल रही है। अरदास के कुछ ही देर बाद पाठ का भोग डाला जाएगा और फिर आई हुई संगत को खाना खिलाया जाएगा। इस मौके पर पंजाबी और बॉलीवुड एक्टर करतार चीमा (नील कुर्ते में) भी घुम्मन की अंतिम अरदास में पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

.

.

पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू भी घुम्मन को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह परिवार के लिए इंसाफ की मांग करते हैं और पंजाब सरकार से अपील है कि एक बोर्ड और पैनल गठित किया जाए जो निष्पक्ष जांच करे, परिवार को इंसाफ दिलाए और उनके फैंस को यह बताए कि उनकी मौत किस वजह से हुई। घुम्मन के परिवार ने मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है।

.

.

परिवार का आरोप है कि घुम्मन की मौत 9 अक्टूबर को अस्पताल की लापरवाही की वजह से हुई हार्ट अटैक के कारण हुई। इसे लेकर परिवार ने शहर में कैंडल मार्च भी निकाला था, जिसमें हर पार्टी के नेता शामिल हुए थे। साथ ही आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने घुम्मन के नाम से पार्क बनाने का ऐलान किया है, जिसका आज ही उद्घाटन किया जाएगा। वरिंदर घुम्मन जालंधर के मॉडल हाउस स्थित

.

.

अपने जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी अचानक उनके कंधे की नस दब गई। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको यह भी बता दें कि 6 अक्टूबर 2025 को उन्होंने जालंधर में मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (MRI) करवाया था, ताकि इंजरी का असल कारण पता चल सके। वरिंदर घुम्मन इसी MRI की रिपोर्ट को लेकर अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे।

.

.

जहां उनकी जांच हुई और डॉक्टर्स ने 9 अक्टूबर को सर्जरी सजेस्ट की थी। आपको बता दें कि फोर्टिस के मीडिया बुलेटिन के अनुसार वरिंदर घुम्मन की सर्जरी दोपहर 3 बजे सफलतापूर्ण हो गई थी। 3.35 बजे के करीब उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें रिवाइव करने के प्रयास किए गए। लेकिन तकरीबन 5.30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 10 अक्टूबर को घुम्मन का जालंधर में अंतिम संस्कार किया गया।