PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में गिरा निर्माणाधीन मकान, न्यू रतन नगर में हुआ दर्दनाक हादसा, 3 मजदूर मलबे में दबे, दो गंभीर घायल,

punjab jalandhar constructed building collapse three laborers injured one broken shoulder one critical PTB Big Breaking News

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर शहर के न्यू रतन नगर में रविवार रात को एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से तीन लोग दबकर घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जो सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। न्यू रतन नगर में जहां यह मकान बन रहा था, वह कॉलोनी भी अवैध है और मकान की उसारी भी बिना नक्शा अप्रूवल के करवाई जा रही थी।

मकान बना रहे मालिक राकेश ने बताया कि उन्होंने निर्माण का ठेका सुरजीत नामक ठेकेदार को दिया था। मकान की दीवारें 9-9 इंच की करवाई थीं और बाकायदा बीम भी डलवाए थे, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। मकान मालिक ने कहा कि उन्होंने ठेकेदार को कहा भी था कि लेंटर के लिए जो शटरिंग की गई है, वह ठीक नहीं है।

ठेकेदार ने सुधार करने की बजाय उनके साथ झगड़ना शुरू कर दिया और बोलने लगा कि उसका यह रोज का काम है। वह रोज ही लेंटर डालता है। उसे पता है कि कैसे शटरिंग की जाती है। राकेश ने कहा कि सुरजीत और कारीगरों ने शराब भी पी रखी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही लेबर ने लेंटर डालना शुरू किया तो शटरिंग नीचे से खिसकने लगी।

शटरिंग के नीचे सपोर्ट न होने के कारण वह वजन नहीं झेल सकी और लेंटर नीचे आ गिरा। मलबे के नीचे तीन लोग दब गए। एक का कंधा टूट गया है और दूसरे को चोटें आई हैं। तीसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है। घायलों को तुरंत प्रभाव से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है।

Latest News