PTB News

Latest news
पंजाब में पाकिस्तानी हमले के बीच पुलिस थाने को उड़ाने की आंतकियों की साजिश नाकाम, टाइम बम और RDX सहित... जालंधर में धमाकों की आवाज के बीच, जिलाधीश डॉ हिमांशु अग्रवाल ने की जनता से अपील, पढ़ें, पंजाब में पाकिस्तान का हमला :पठानकोट एयरबेस और जालंधर में ड्रोन-मिसाइल अटैक को कोशिश, स्कूल-कॉलेज कि... पाकिस्तान हमला, धर्मशाला में चल रहे IPL मैच को बीच में किया गया खत्म, दर्शकों ने लगाए पाकिस्तान मुर्... जालंधर में फिर की पाकिस्तानी ने मिसाइल से हमले की नाकाम कोशिश, सेना ने ड्रोन सिस्टम से डिस्ट्रोय एचएमवी की बी.वॉक (मेेंटल हैल्थ काउंसलिंग सेमेस्टर -5 की छात्राएं टॉप पर, पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में “इनकम टैक्स पोर्टल नेविगेशन: एंपावरिंग लर्नर्स विद ई- फा... इनोसेंट हार्ट्स में मनाया गया 'वर्ल्ड रेड क्रॉस डे' सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स की स्कूल शाखाओं ने मनाया श्री रबीन्द्रनाथ टैगोर जी का जन्मोत्सव, जालंधर के एक धार्मिक स्थल के सेक्टरी के बेटे ने पत्नी के नाम पर Immigration License लेकर शुरू किया ठ...
Translate

पंजाब के पूर्व CM चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री को घेरा कहा-पुलिस का फायदा उठा विरोधी पार्टी के नेताओं पर की जा रही है झूठी FIR,

punjab-jalandhar-former-cm-charanjit-singh-channi-allegation-on-aap-punjab-and-cm-bhagwant-mann-on-mining-and-drugs-case

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आज जालंधर में एक प्रेसवार्ता की और आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सांसद चन्नी ने कहा- शराबियों से एक बच्चा नहीं संभलता, वो पंजाब कैसे संभालेंगे। राज्य को चलाने के लिए खुद की विल पावर चाहिए, जोकि आम आदमी पार्टी के पास नहीं है। सांसद चन्नी ने शहर में पानी की समस्या सहित लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर

.

आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। जालंधर में दिशा कमेटी की मीटिंग के बाद पूर्व सीएम चन्नी ने उक्त प्रेसवार्ता की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि जालंधर के कई विभागों के अधिकारियों के साथ उनकी ये बैठक हुई और शहर के कई मुद्दों पर उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा की। जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा- मुख्यमंत्री का काम होता है, झगड़ा खत्म करना और किसानों का मसला हल करना।

.

.

मगर मुख्यमंत्री ने खुद ही किसानों के साथ लड़ाई कर ली। ऐसे में कैसे सरकार चलाई जाएगी। चन्नी ने आरोप लगाया कि मेरे साथ दीपक आए हैं, उनकी किसी के साथ बहस हुई थी। मगर उन पर बहस करने के बाद ही हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर दिया गया। ये एफआईआर राजनीतिक दबाव के चलते की गई है। पुलिस द्वारा झूठे केस बना कर विरोधी पार्टी के लोगों को फंसाया जाता है। जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने

.

.

कहा- पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो चुका है। मुझे खुद को फिरौती के लिए कॉल आ चुका है। हमारे बच्चे नशों के साथ मर रहे हैं। मगर पंजाब के सीएम इस पर कोई बात नहीं कर रहे हैं। पंजाब में सीएम भगवंत सिंह मान की शह पर अवैध रूप से माइनिंग हो रही है। किसी भी जगह पर माइनिंग का ठेका नहीं दिया गया है। ये सब कुछ सीएम मान के शह पर हो रहा है। इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। इस आम आदमी पार्टी की सरकार और

.

.

पुलिस एक साथ मिलकर विरोधी पार्टी के लोगों को टारगेट कर रहे हैं। जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आगे कहा- आम आदमी पार्टी ने धक्केशाही करके नगर निगम में अपना मेयर बना लिया। आदमपुर में आज किसी तरह कोई सड़क नहीं बनी हुई है। शहर का भी यही हाल है। सरकार को सही ढंग से चलाने की लियाकत ही नहीं है। जिससे सरकार पंजाब की राजस्व स्थिति को ठीक कर सके। मगर सरकार के पास इस पर कोई प्लानिंग नहीं है।

Latest News