PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी की पत्नी का पर्स हुआ चोरी, बेटी की शादी समारोह के दौरान हुई वारदात,

punjab-jalandhar-hoshiarpur-police-dsp-satnam-singh-wife-purse-stolen-during-daughter-marriage

.

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में बेटी की शादी के दौरान एक डीएसपी की पत्नी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में करीब डेढ़ लाख रुपए, एक मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज मौजूद थे। इसे लेकर थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने 2 अज्ञात लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एरिया के सीसीटीवी के जरिए पुलिस दोनों लड़कियों की रूट खंगालने में जुटी हुई है।

.

.

बता दें कि डीएसपी की बेटी की शादी वाइट डायमंड रिसॉर्टमें थी। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए केस में डीएसपी सतनाम सिंह ने कहा- बीते दिन उनकी बेटी की शादी जालंधर अर्बन एस्टेट फेस-1 में स्थित वाइट डायमंड रिसॉर्ट में थी। पार्टी के दौरान बेटी के फेरों के लिए उन्हें गुरुद्वारा पर जाना था। पूरा परिवार गुरुद्वारा सहिब पहुंचा और फेरों की प्रक्रिया शुरू की गई।

.

.

ये सारा कार्यक्रम करीब 1.30 घंटे तक चला। जब डीएसपी सतनाम सिंह की पत्नी वहां से निकलने लगी तो उन्होंने देखा कि पर्स अपने जगह से गायब था। पूरे धार्मिक स्थल पर पर्स ढूंढा गया, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। जिसके बाद डीएसपी ने तुरंत मामले की जानकारी एरिया पुलिस को दी। पुलिस ने क्राइम सीन पर पहुंच कर धार्मिक स्थल पर लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए।

.

.

जिसमें पता चला कि परिवार के साथ दो कम उम्र की लड़कियां भी मौजूद थी। जोकि उनका पर्स लेकर फरार हो गई थी। पुलिस सीसीटीवी चेक करने हुए पुलिस जांच 66 फुटी रोड तक पहुंच गई है। जहां पर आखिरी बार दोनों लड़कियों को देखा गया था। जल्द पुलिस मामले की जांच के बाद दोनों लड़कियों को हिरासत में लेगी।

.

.