PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, गन पॉइंट पर सुबह-सुबह हुई लूट, लुटेरों ने दुकानदार की छाती पर रखी टांग, जेब-गल्ले से 30 हजार और सामान लेकर हुए फरार,

punjab-jalandhar-mathura-nagar-grocery-shop-robbery-gunpoint-big-breaking-news

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते मथुरा नगर में एक किराने की दुकान में गन पॉइंट पर लूट ही वारदात होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने एक व्यक्ति को तेजधार हथियार और रिवॉल्वर दिखाकर करीब 30 हजार रुपए की नकदी और 5 हजार रुपए से ज्यादा का सामान लूट कर फरार हो गए।

.

.

इस घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। फिलहाल वारदात का कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं सामने आया है। वहीं बॉबी वर्मा ने जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि उनके अंकल विनोद शर्मा की मथुरा नगर में एक किराने की दुकान है। आज वह सुबह के समय करीब साढ़े सात बजे रोजाना की तरह वह अपने दुकान पर बैठे थे।

.

.

इस दौरान बाइक पर सवार होकर आये दो लुटेरे दुकान पर आ गए और आते ही आरोपियों ने विनोद की छाती पर लात रख दी। एक लुटेरे ने अपने हाथ में तेजधार हथियार लिया हुआ था तो दूसरे ने अपने हाथ में रिवॉल्वर पकड़ा हुआ था। वहीं पीड़ित विनोद शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने उनके जेब में करीब साढ़े 19 हजार रुपए, गल्ले में पड़े 10 हजार रुपए और दुकान के अंदर से काफी सामान चोरी कर लिया।

.

.

पीड़ित के अनुसार उनका करीब 35 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं वारदात के बाद आरोपी सोढल नगर की ओर फरार होने में कामयाब हो गए। पीड़ित ने वारदात के तुरंत बाद मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दे दी। करीब 3 घंटे बाद थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है। फ़िलहाल सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद समझा जा रहा है की पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद चोरों लुटेरों के होंसले बुलंद हैं, जिनकी वजह से लोगों का घरों से निकला भी मुश्किल हो चूका है।

.

.

.