PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में फिर हुआ करोड़ों का घोटाला, 7 लोगों के खिलाफ FIR हुई दर्ज, 5 को किया गिरफ्तार,

punjab jalandhar vigilance bureau registered case against The Karnana Agricultural Cooperative Society crores scam 5 accused arrested

PTB Big न्यूज़ जालंधर : फिर कहते हैं कि खजाना खाली है / पंजाब राज्य में पूर्व सरकारों के बड़े नेताओं के द्वारा किये गए करोड़ों के स्कैम अब आप सरकार में खुल रहे हैं और नेता कहते रहे खजाना खाली है कैसे चलेगा पंजाब / अब ऐसे ही एक बड़े स्कैम का खुलासा पंजाब के जालंधर एवं उप मंडल करतारपुर के तहत आने वाली ‘द करनाणा कृषि सहकारी सोसायटी’ में होने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है /

मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो ने सोसायटी में 7 करोड़ रुपए का घपला पकड़ा है / इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है / इनमें से 5 को गिरफ्तार भी किया है / विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने मीडिया के कुछ बंधुओं को जानकारी देते हुए बताया कि सोसायटी के पास 1000 खाताधारक हैं / इसके अलावा सोसायटी एक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप चलाने के साथ-साथ खाद का डिपो भी चलाती है /

पेस्टिसाइड औऱ सीड्स भी बेचती है / सोसायटी के पास ट्रैक्टर औऱ बड़ी मात्रा में कृषि उपकरण हैं / इन्हें भी सोसायटी सेल करती है / इस सोसायटी में विभिन्न स्थानों पर कुल 6 कर्मचारी कार्यरत हैं / इन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर 7,14,07,596.23 रुपए की हेराफेरी की / प्रवक्ता ने बताया कि गांव करनाणा में अधिकतर NRI हैं, जिनकी सोसायटी में करोड़ों रुपए की FDR हैं /

सोसायटी के सचिव इंद्रजीत धीर, जो कैशियर भी रह चुके हैं, ने अध्यक्ष रणधीर सिंह और वर्तमान कैशियर हरप्रीत सिंह के साथ मिलीभगत से लोगों की FDR पर बैकों में लिमिट बनाकर करोड़ों रुपए का गबन किया है / 01-04-18 से 31-03-20 तक के अभिलेखों की जांच के दौरान पता चला कि सभा के सदस्यों ने लोगों की अमानतों पर जो ऋण लिया, वह 7,14,07,596.23 रुपए है / इसके अलावा 36,36,71,952.55 रुपये का भी घपला होने के बारे मे भी पता चला है /

सोसायटी के सचिव इंद्रजीत धीर ने दो कंप्यूटर लगाए गए हुए थे / एक में फेक एंट्रियां डाल कर सदस्यों को बरगलाता था, जबकि सही कम्प्यूटर पर एंट्रियां किसी को नहीं दिखाता था / दूसरे कंप्यूटर का डाटा पढ़ने पर पता चला कि सचिव इस कंप्यूटर में कितनी धोखाधड़ी करता था / उसे ऑडिट अधिकारी व अन्य अधिकारियों के सामने पेश करता था / सोसायटी के पूर्व सचिव इंद्रजीत धीर, हरप्रीत (अतिरिक्त प्रभार) कैशियर, रणधीर सिंह पूर्व अध्यक्ष, सुखविंदर सिंह उपाध्यक्ष,

रविंदर सिंह समिति सदस्य, महेंद्र लाल समिति सदस्य और कमलजीत सिंह समिति सदस्य सभी निवासी ग्राम करनाणा ने 7,14,07,596.23 रुपए का गबन किया है / सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 409, 420, 465, 468, 471, 477-ए, 120-बी तथा भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 13(1),13(2) के तहत थाना विजिलेंस ब्यूरो जालंधर में मामला दर्ज किया गया है / वहीं पुलिस ने रणधीर सिंह, सुखविंदर सिंह, रविंदर सिंह, महेंद्र लाल और कमलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है व आगे की करवाई की जा रही है /

Latest News