PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र... शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, Share Market Rises: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया बड़ा झटका, पढ़ें पूरा मामला,

कपूरथला : परिवार को विदेश भेजने का झांसा देकर मारी 4.80 लाख की ठगी,

punjab-kapurthala-wedding-girl-4-lakh-rupees-fraud

.

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : पंजाब के जिला कपूरथला में एक युवती से शादी रचाने और परिवार को कनाडा भेजने का झांसा देकर 4.80 लाख रुपए की ठगी मारने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी ASI नवीन कुमार बताया कि आरोपी को नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

.

.

जानकारी अनुसार पीड़ित युवती रुपिंदर कौर निवासी गांव तलवंडी चौधरियां ने पुलिस को बताया कि वह गुरनाम सिंह निवासी गांव खीरिया जाट गोकन खेरी उत्तर प्रदेश को पहले से जानती थी। दोनों में बातचीत होती रहती थी। इस दौरान गुरनाम सिंह ने उसे शादी करने का वादा किया और कहा कि वह उससे शादी करने के बाद उसके भाई व परिवार को कनाडा भेज देगा।

.

.

इस दौरान आरोपी गुरनाम सिंह ने मेरे भाई और परिवार को कनाडा भेजने के नाम पर 4.80 लाख रुपए लिए। मगर उन्हें विदेश नहीं भेजा और न ही उसके साथ शादी की है। जब युवती ने दिए गए रुपए वापस मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल करते हुए और खाते की एंट्री के आधार पर आरोपी पर लगे आरोप सही पाए गए।

.

.

जिसके बाद थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने आरोपी गुरनाम सिंह के खिलाफ धारा 406, 420 आईपीसी व 13 पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट 2014 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ASI नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी को नोटिस भेज कर बुलाया जायगा। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।

.

Latest News