PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, नेशनल हाईवे पर एक साथ टकराई 20 गाड़ियां, धुंध के कारण हुए 3 जगहों पर लगातार हादसे,

punjab-ludhiana-khanna-national-highway-20-vehicles-collided-due-fog-big-news

.

.

PTB Accident न्यूज़ खन्ना : पंजाब के खन्ना के पास स्थित दोराहा में पड़ते नेशनल हाईवे पर मात्र 100 गज में 3 हादसे हुए। करीब 20 गाड़ियां आपस में टकरा गई। ग़नीमत रही कि इन हादसों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं हादसों की वजह से नेशनल हाईवे पुल को राजगढ़ के पास बंद करना पड़ा और ट्रैफिक को सर्विस लेन से डायवर्ट किया गया।

.

.

राजगढ़ के पास पुल के ऊपर कैंटर से पहला हादसा हुआ। यहां 4 से 5 गाड़ियां टकरा गई। जैसे ही पुलिस पहुंची और गाड़ियों को हटाना शुरू किया। तभी थोड़ी दूरी पर ही 4 से 5 गाड़ियां और टकरा गई। इसी बीच कुछ दूरी पर एक और हादसा हो गया और कुछ गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। इस बार सर्दी की शुरुआत में खन्ना में 3 किलोमीटर इलाके में 100 से अधिक गाड़ियां टकरा गई थीं और जानी नुकसान भी हुआ था।

.

.

.

तब सीएम भगवंत मान ने खुद ट्वीट करके दुख जताया था और पुलिस को प्रबंध करने के लिए कहा था। उसे मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने किसी प्रकार की कोई देरी नहीं की। एसपी (एच) गुरप्रीत कौर पुरेवाल, डीएसपी निखिल गर्ग,ट्रैफिक इंचार्ज हरदीप सिंह, एसएचओ विजय कुमार, एसएचओ संतोख सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। हादसा ग्रस्त वाहनों को नेशनल हाईवे से हटाया गया।

.

.