.
punjab man shoot dead in firozpur Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ फ़िरोज़पुर : फ़िरोज़पुर शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब फ़िरोज़पुर के थाने के सामने नौजवान को अज्ञात हलावरों ने गोलियाँ मार कर मौत के घाट उतार दिया / यह वारदात देर रात की बताई जा रही है जहां एक घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ़िरोज़पुर थाना सीटी के सामने बनी पुड्डा की कार पार्किंग में नौजवान की गोलियाँ मार कर हत्या कर दी गई / मृतक युवक की पहचान डिम्पी पासी (31) पुत्र परवीन पासी निवासी दुलची के रूप में हुई है / डिम्पी को छह गोलियाँ मारने के बाद अज्ञात हमलावर मौके से फ़रार हो गए / प्राथमिक जाँच के दौरान इस वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश मानी जा रही है /
..
पुलिस के मुताबिक डिम्पी को रात आठ बजे के करीब किसी का फ़ोन आया था / डिम्पी फ़ोन सुनने के बाद में अपने घर से यह कह कर चला गया कि वह थोड़ी देर तक वापस आ जायेगा / वह अपनी कार लेकर घर से निकला और थाना सीटी के सामने बनी कार पार्किंग में जैसे ही उसने अपनी कार खड़ी की तो पहले से वहाँ मौजूद हमलावरों ने उसे गोलियाँ मार दीं /
..
इस गोलीबारी में डिम्पी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे गंभीर अवस्था में पहले पास ही के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे लुधियाना रैफर कर दिया गया / जहाँ जाते हुए रास्ता में डिम्पी ने दम तोड़ दिया / फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है व घटना में शामिल लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
punjab man shoot dead in firozpur Punjab






































