PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, देर रात टैक्सी ड्राइवर के कत्ल से मचा हड़कंप, गले में मिले चाकू के निशान,

punjab-mohali-crime-taxi-driver-murdered-in-new-chandigarh-mohali

PTB Crime न्यूज़ चंडीगढ़ : मोहाली के पास मुल्लांपुर में एक टैक्सी चालक की देर रात चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार सेक्टर 43 से देर रात को निजी कंपनी की टैक्सी न्यू चंडीगढ़ के लिए बुक की गई थी। मनोहर लाल हाउसिंग सोसाइटी के पास किसी बात को लेकर टैक्सी चालक और सवारी के बीच झगड़ा हो गया।

अंदेशा जताया जा रहा है इसी के बाद चालक को बुरी तरह से चाकुओं से गोदा गया। उसकी कार में भी तोड़फोड़ की गई है। मृतक टैक्सी चालक की पहचान धर्मपाल (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीजीआई ले जाते समय ही युवक ने दम तोड़ दिया था। वह जीरकपुर में अपनी बहन के पास रहता था।

शुरुआती जांच के अनुसार मृतक राजस्थान का रहने वाला है और पिछले 10 साल से चंडीगढ़ में रहकर अपने भाई के साथ निजी कंपनी में टैक्सी चलाता था।आसपास के लोगों के अनुसार, युवक के गले से खून बह रहा था और वह अपनी टैक्सी से आधा किलोमीटर दूर आकर गिरा और हॉस्पिटल जाने के लिए कह रहा था। राहगीरों ने उसके फोन से उसके भाई को फोन किया जो मौके पर पहुंच गया था। हालांकि उससे पहले पुलिस युवक को पीजीआई ले गई थी जहां उसकी मौत हो गई।

Latest News