PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पिता के साथ जा रहे किशोर पर किया पिटबुल ने हमला, नोच डाला पूरा कान, अस्पताल में भर्ती,

punjab pitbull dog bites ear boy in village kotli bham singh batala Punjab

PTB Shocking न्यूज़ बटाला : पंजाब के बटाला के गांव कोटली भाम सिंह में एक पिटबुल कुत्ते ने 13 साल के एक किशोर को कान से दबोच लिया और कान को बुरी तरह से नोच डाला। उसका कान बुरी तरह जख्मी हो गया है। मौके पर अगर किशोर का पिता उसे न बचाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। फिलहाल घायल का इलाज बटाला के सिविल अस्पताल में चल रहा है।

घायल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को उसका पिता खेतों में यूरिया डालने गया हुआ था। वह भी अपने पिता के पास गया हुआ था। इसके बाद उसके पिता का स्कूटर खराब हो गया। वह स्कूटर ठीक करवा कर अपने पिता के साथ आ रहा था तो रास्ते में गांव का ही एक युवक आ रहा था, जिसने हाथ में पिटबुल कुत्ते को पकड़ा हुआ था। अचानक कुत्ता उसको देखकर भौंकने लगा तो कुत्ते के मालिक ने कुत्ते को छोड़ दिया। कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और कान से पकड़ लिया।

पिता ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते के मुंह को जोर से दबाया तब जाकर कुत्ते ने उसका कान छोड़ा। सिविल अस्पताल बटाला के डॉक्टर गुरपाल सिंह ने बताया कि बच्चे का कान बुरी तरह से काटा गया है। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों द्वारा बच्चे को डॉग बाइट इंजेक्शन लगा दिया गया है। इसके अलावा सभी प्राथमिक उपचार कर दिए गए हैं।

Latest News