PTB Big न्यूज़ पटियाला : दो लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में नाभा की नई जिला जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट प्रभजोत सिंह के खिलाफ थाना सदर नाभा पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ने कैदियों से करीब दो लाख रुपए रिश्वत ली थी।
इसके चलते सदर थाना नाभा पुलिस ने उनके खिलाफ खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में नई जिला जेल नाभा में बंद हवालाती भवनीत सिंह के पिता बलविंदर सिंह ने डीजीपी जेल को शिकायत दी थी। पूर्व एडीजीपी (जेल) वरिंदर कुमार, जिनको अब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निर्देशक के तौर पर नियुक्त किया गया है, ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे।
इस संबंधी एडिशनल डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (जेल) के आदेश पर डिप्टी सुपरिटेंडेंट प्रभजोत सिंह खिलाफ जांच के आदेश दिए गए थे। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर थाना सदर नाभा में मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी पटियाला दीपक पारीक ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नाभा के सदर थाना में प्रभजोत सिंह खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।








































