PTB News

Latest news
खान सर व उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला भयानक हादसा! महिला टीचर सहित 3 की हुई मौ/त, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार मानवता शर्मसार : 3 साल की मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, 1 लाख का जुर्माना व शराब-मांस पार्टी कर... पुलिस बैंड प्रभारी को किया सस्पेंड, फेसबुक से कर रहा था कमाई पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि...

पंजाब, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में PSPCL के JE को किया रंगे हाथ गिरफ्तार,

punjab-pspcl-je-arrested-taking-bribe-10-thousand-rupees-gurdaspur

.

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज गुरदासपुर जिले के कादियां सब-डिवीजन में पंजाब राज्य पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के कार्यालय में जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर तैनात जतिन्दर सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि

.

.

उक्त आरोपी को मोहल्ला तरखांवाली, कादियां निवासी कश्मीर सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उक्त आरोपी ने उसकी पुत्रवधू के नवनिर्मित मकान के लिए अस्थायी घरेलू बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाने की एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया,

.

.

जिसके दौरान उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। उन्होंने आगे बताया कि इस सम्बन्ध में उक्त आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के अन्तर्गत विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, रेंज अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा तथा मामले की आगे की जांच सतर्कता ब्यूरो इकाई गुरदासपुर द्वारा की जा रही है।

.

.