PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

दुःखद ख़बर : California में हुई पंजाब के नौजवान की संदिग्ध हालत में मौत,

punjabi youth dies in suspicious condition in california Big Sad News

PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : अमरीका के कैलिफोर्निया में रह रहे खन्ना के 40 वर्षीय नौजवान की संदिग्ध हालत में मौत होने की दुखद खबर सामने आई है। मौत की खबर मिलने पर परिवार में मातम छा गया। मृतक अमनदीप सिंह की मां जसपाल कौर और भाई राजिंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा सात साल पहले अमरीका गया था, जहां वह अमेज़न के शौरूम में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।

भाई राजिदंर सिंह ने बताया कि रात को उसका फोन आया था लेकिन ज्यादा रात होने की वजह से उन्हें कुछ पता नहीं चला। सुबह बार-बार वह फोन करते रहे लेकिन किसी ने नहीं उठाया। कुछ समय बाद पुलिस अधिकारी का फोन आया जिसने बताया कि उसके भाई की कार में लाश मिली है। परिवार के सदस्योें ने बताया कि अमनदीप सिंह ने दिवाली के मौके पर घर वापिस आना था, तब उसके लिए लड़की को देखना था।

मां जसपाल कौर ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं अमनदीप सिंह सबसे छोटा बेटा था। उसने कहा था कि वह उसे अमरीका में जल्द लेकर जाएगा, लेकिन अब सब सपने चकनाचूर हो गए हैं। भाई राजिंदर सिंह ने कहा कि अमनदीप के शव को भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है। अमरीका में रहते उसके दोस्त मदद कर रहे हैं, परिवार ने पंजाब सरकार से अपील की है कि अमनदीप सिंह के शव को भारत लाने में मदद की जाए।

Latest News