.
punjabis died of corona virus in america both youths were residents of village tiljia of tanda
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ अमेरिका / टांडा : अमेरिका में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है / इस बीच न्यूयॉर्क में दो पंजाबियों की कोरोना के कारण मौत की खबर आई है / जानकारी के अनुसार दोनों पंजाबी ब्लाक टांडा के गांव गिलजियां के निवासी थे / मृतकों की पहचान बलकार सिंह और मनजीत सिंह खालसा के रूप में हुई है /
..
बलकार सिंह अमेरिका में टैक्सी चलाता था जो कुछ दिन पहले ही कोरोना की चपेट में आय़ा था / वहीं, मनजीत सिंह खालसा कैंसर की बीमारी के कारण कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुआ था जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी / इसी बीमारी के चलते उसकी भी मौत हो गई / इस खबर के बाद गांव में शोक की लहर है /
.आपको बता दें, कोरोना वायरस के आगे अमेरिका बेबस दिखाई दे रहा है / एक दिन में सबसे अधिक 1169 लोगों की मौत हुई है / अमेरिका में कोरोना वायरस (कोविड 19) के कारण मरने वालों की संख्या पांच हजार से अधिक हो गई है और इससे अबतक दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं / जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी (जेएचयू) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में न्यूयॉर्क कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है /
.वहीं, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने अमेरिका के अन्य गवर्नरों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू करें साथ ही कुओमो ने चेताया कि उनके शहरों को भी न्यूयॉर्क जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है, जहां संक्रमण से करीब 16 हजार लोगों की जान जा सकती है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
punjabis died of corona virus in america both youths were residents of village tiljia of tanda






































