PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

राघव चड्ढा और परिणीति शादी के लिए पहुंचे उदयपुर, रस्मों का शेड्यूल आया सामने, कई सेलेब्रिटीज का आना हुआ शुरू,

rajasthan-udaipur-raghav-parineeti-reached-udaipur-guests-will-arrive-from-today-marriage-big-news-ptb-news

राघव-परिणीति ने शादी के लिए क्यों चुना उदयपुर का होटल और कितना आएगा खर्च?

PTB Big न्यूज़ उदयपुर : झीलों की नगरी उदयपुर में AAP से राज्यसभा सांसद राघव चड्डा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी रविवार को होगी। राघव-परिणीति शुक्रवार सुबह उदयपुर पहुंच गए हैं। वेडिंग के लिए पर्ल व्हाइट थीम रखी गई है। शादी में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई सेलेब्रिटी शामिल होंगे। शादी की रस्में कल से शुरू होंगी, लेकिन परिणीति के हाथ में मेहंदी आज ही लगाई जाएगी।

.

राघव-परिणीति सुबह करीब 9:30 बजे उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्‌डे पर उतरे। यहां होटल स्टाफ की ओर से स्वागत किया गया। राजस्थानी अंदाज में हुए इस वेलकम को देखकर दोनों काफी खुश नजर आए। परिणीति ने लाल रंग का सूट पहना था। दोनों की सिक्योरिटी के लिए राजस्थान पुलिस के साथ पंजाब से आए बॉडी गाड्‌र्स को भी यहां तैनात किया गया। इसके अलावा 100 से ज्यादा प्राइवेट गाड्‌र्स भी लगाए गए हैं।

.

राघव-परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान शनिवार शाम उदयपुर पहुंचेंगे। केजरीवाल लेक पैलेस में ही ठहरेंगे और शादी की रस्मों में शामिल होंगे। वे 25 सितंबर सुबह 11:45 बजे उदयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी 24 सितंबर को शादी समारोह में हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य नेता भी शामिल हो सकते हैं।

.

परिणीति चोपड़ा की बड़ी बहन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। शादी में करण जौहर, टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी आएंगे। राघव की बारात होटल ताज लेक पैलेस से बोट्स से होटल लीला पहुंचेगी। यहां इस रॉयल वेडिंग के लिए पर्ल व्हाइट वेडिंग थीम रखी गई है। सारा डेकोरेशन भी सफेद रंग की थीम पर रहेगा। होटल को सजाने के लिए दिल्ली और कोलकाता से स्पेशल फूल मंगवाए गए हैं।

.

23 सितंबर 2023 को चूड़ा सेरेमनी के बाद दोपहर में लीला पैलेस में मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था की गई है। उसी शाम संगीत सेरेमनी होगी, जिसकी थीम 90s की होगी। इसमें 90 के दशक के गानों से शाम सजेगी।

वेडिंग शेड्यूल
23 सितंबर 2023

चूड़ा सेरेमनी: सुबह 10 बजे
संगीत: शाम 7 बजे
24 सितंबर 2023

सेहराबंदी: दोपहर 1 बजे
बारात: दोपहर 2 बजे
जयमाला: दोपहर 3:30 बजे
फेरे: शाम 4 बजे
विदाई: शाम 6:30 बजे
रिसेप्शन: रात 8:30 बजे

.

होटल सूत्रों के अनुसार इस शादी की तैयारियों के साथ इवेंट के फोटो और वीडियो बाहर नहीं जाएं, इसके लिए खास तैयारी की गई है। होटल में एंट्री करने वालों के मोबाइल कैमरे पर ब्लू कलर का टेप चिपकाया जाएगा, जिससे वे शादी-समारोह में किसी तरह की वीडियो-फोटो न खींच सकें। इस ब्लू टेप की खास बात ये है कि मोबाइल कैमरे पर एक बार ब्लू टेप लगने के बाद अगर उसे कोई हटाता है तो टेप पर एक एरो का सिंबल नजर आएगा। इससे सिक्योरिटी द्वारा चैक करने पर ये पता लग सकेगा कि कैमरा यूज करने के लिए टेप को हटाया गया है।

.

मिली जानकारी के अनुसार पता चल है कि इस शादी की प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए एग्रीमेंट भी हुआ है। ऐसे में होटल के पूरे सिक्योरिटी सिस्टम को भी बदल दिया है। होटल में स्टाफ के अलावा कोई दूसरा यदि आता है तो उसकी पूरी स्कैनिंग की जाएगी। सिक्योरिटी का इतना ध्यान रखा जा रहा है कि होटल के स्टाफ या कर्मचारी को भी बिना कार्ड के एंट्री नहीं दी जा रही है। इन सभी के कार्ड के साथ एक यूनिक नंबर जारी किया गया है। इसे स्कैन करने के बाद ही होटल में एंट्री दी जा रही है।

.

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्‌ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की अपनी ड्रीम वेडिंग के लिए लीला पैलेस सिलेक्ट करने के पीछे खास वजह है इसकी लोकेशन बताई जा रही है। ये चारों तरफ से पिछोला झील और अरावली की पहाड़ियों से घिरा है। यहां के महाराजा और रॉयल सुइट सबसे महंगे और खास हैं। दोनों सुइट इतने बड़े हैं कि इनकी साइज के बराबर बंगला बन सकता है। रॉयल सुइट में सोने जैसा गुंबद है। वहीं, कांच से तैयार ठीकरी आर्ट है, जो मेवाड़ के कल्चर को दिखाता है। कांच की ये कलाकारी दीवारों के साथ बालकनी में भी की गई है।

Latest News