PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आईवी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह, 2022 -पुस्तक मेले का आयोजन,

Read And Experience The World of Imagination Ivy World School Jalandhar Book Fair

PTB News शिक्षा : वासल एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में आईवी वर्ल्ड स्कूल ने राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह, 2022 को आयोजित करने के लिए आइवियन्स को एक मंच प्रदान किया। विद्यालय के परिसर में 17 नवंबर, 2022 से 19 नवंबर, 2022 तक पुस्तक मेले का आयोजन किया गया।

इस मेले के आयोजन का उद्देश्य छात्रों के जीवन में पुस्तकालयों व किताबों की बहुमूल्य भूमिका के बारे में बताना था। हर टेबल पर तरह-तरह की किताबें रखी हुई थीं। उपन्यास, विज्ञान, कहानी की किताबें और बच्चों की किताबों की काफी माँग थी। इस मेले में सभी विद्यार्थियों का उत्साह सराहनीय था।

विद्यालय की प्राधानाचार्या सुश्री संजीव चौहान ने इस आयोजन की सराहना की और छात्रों को इस तरह की गतिविधियों में और अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा को बल देते हुए कहा कि किताबों को पढ़ना आनंद देता है और संचार कौशल को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि किताबें व्यक्ति को जागरुक बनाती हैं और कल्पना को उत्तेजित करती हैं।

वासल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष श्री केके वासल, अध्यक्ष श्री संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती एना वासल, निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल और सीईओ श्री राघव वासल ने छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। उन्होंने छात्रों के बीच यह विचार देने के लिए स्कूल द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और साथ ही, उन्होंने छात्रों को पढ़ने के फायदों पर प्रकाश डालते हुए नियमित रूप से पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

Latest News