PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

होशियारपुर जिले के अधीन पड़ते बैंक में लुटेरों ने बोला धावा,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

[smartslider3 slider=15].

पूरा इलाका छावनी में हुआ तव्दील, इलाके में फैली सनसनी, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ टांडा / होशियारपुर (रिपोर्टर) संदीप डोगरा व हरिंदर मेहता : जिला होशियारपुर के अधीन पड़ते टांडा में स्थित गांव पुल पुख्ता में देर रात कुछ अज्ञात तीन लुटेरों ने गांव में स्थित पंजाब ग्रामीण बैंक मियानी मोड़ पुल पुख्ता की शाखा को लूटने का प्रयास किया /

Robbers speak bank under Hoshiarpur district

लेकिन उनका यह प्रयास उस समय नाकाम हो गया जब नजदीक रह रही एक गुजर परिवार को जब इस बात का शक हुआ तो उसने गांव में शोर मचा दिया / गुजर परिवार के शोर मचाने के तुरंत बाद ही गांव के सभी लोग एकत्रित हो गये और यह शोर सुनकर अज्ञात लुटेरे अपने दो मोटरसाइकल छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए / बताया जा रहा है की यह वारदात रात के करीब 2 बजे के आसपास की है / इस दौरान लुटेरों द्वारा बैंक में लगी एक खिड़की की ग्रिल तोड़ने की यह वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई /

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस रात के समय ही घटना स्थल पर पहुंच गई थी / लेकिन जाँच टीम ने सुबह होते ही अपनी कारवाही शुरूकर दी है / पुलिस ने बरामद दो मोटरसाइकलों को भी अपने कब्जे में ले लिया है व अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरूकर दी है /