.
SC/ST students of Lyallpur Khalsa College of Engineering Jalandhar opened a front against the college and the government for the collection of illegal fees
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ जालंधर : जालंधर के सबसे प्रसिद्ध कॉलेज खालसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग व KCL-IMT कॉलेज द्वारा इंजीनियरिंग के मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित MBA, MCA, BBA, BCA आदि के SC/ST विद्यार्थियों से अवैध रूप से दो किश्तों में फीसें वसूलने के मामला सामने आया है, इस दौरान आज सैंकड़ों की तादार में विद्यार्थी जिलाधीश कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए कॉलेज प्रशासन व पंजाब सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए दिखाई दिए /
.
इस दौरान विद्यार्थियों ने जिलाधीश कार्यालय में जिलाधीश के नाम पर एक लिखित मेमोरैंडम देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम अधीन कुछ पैसा रिलीज़ किया गया हैं, लेकिन इसके बाबजूद पंजाब सरकार का हिस्सा गायब होने के कारण SC/ST विद्यार्थियों को उनकी पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप नहीं मिल रही /
.विद्यार्थियों ने यह भी बताया कि और इसका फायदा कॉलेज प्रबंधन विद्यार्थियों से 2 किश्तों में फीस वसूली करने पर अड़ा हुआ है / इस दौरान विद्यार्थियों ने यह भी बताया कि उक्त कॉलेज प्रबंधन अब अंदर खाते विद्यार्थियों को अध्यापको द्वारा
..
”इंटरनल एग्जाम” में कम अंक लगाकर भेजने व ”एक्सटर्नल एग्जाम” में हाजिरी शार्ट कर परीक्षाओं में न बैठने देने की धमकी देने लग गया है / जिसके चलते आज उनको अपनी क्लास छोड़कर जिलाधीश कार्यालय में मजबूरन आना पड़ रहा है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
SC/ST students of Lyallpur Khalsa College of Engineering Jalandhar opened a front against the college and the government for the collection of illegal fees




































