.
school director rape student of standard two at gopalganj in bihar Rape Case India
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज (Gopalganj) में रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है / यहां एक निजी स्कूल के संचालक पर नाबालिग छात्रा से रेप करने का आरोप लगा है / जानकारी के अनुसार, छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद से ही स्कूल संचालक फरार हो गया है / घटना उचकागांव थाना क्षेत्र की है / रेप की वारदात के बाद पीड़िता के बयान पर उचकागांव थाना में स्कूल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है /
..
जानकारी के मुताबिक, दूसरी क्लास की छात्रा उचकागांव थाना क्षेत्र के लाइन बाजार स्थित निजी स्कूल में पढ़ती है / वह रोजाना की तरह शनिवार को भी स्कूल में पढ़ने गई थी / पीड़ित छात्रा के परिजनों के मुताबिक, स्कूल के डायरेक्टर विपिन साह द्वारा पीड़िता को अपने कार्यालय में बुलाया गया / वहां डायरेक्टर ने पहले पीड़िता से किसी छात्रा का नाम पूछा और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा /
.दुष्कर्म की शिकायत के बाद पीड़िता ने स्कूल जाना छोड़ दिया था / इसके बाद परिजनों ने जब छात्रा से पूछताछ की तब उसने स्कूल संचालक द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत की / इस घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने उचकागांव थाना में आरोपी डायरेक्टर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई /
.35 वर्षीय आरोपी डायरेक्टर का नाम विपिन साह है / वो उचकागांव के डोरापुर का रहने वाला है / पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है / नाबालिग छात्रा का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया है, वहीं इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
school director rape student of standard two at gopalganj in bihar Rape Case India




































