.
.
.
.
.
.
.
.
.
Seminar on Bio processing and bioremediation organized at HMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर के बायो टैक्रॉलजी विभाग द्वारा बाया्र प्रोसेसिंग और बायोरीमीडीएशन पर सैमीनार का आयोजन कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशानिर्देशन में किया गया / इस अवसर पर कपूरथला के नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिनीयूऐबल एनर्जी के डिप्टी डायरैक्टर श्री सचिन कुमार उपस्थित हुए / उन्होनें छात्राओं को बायोरीफाइनिंग के बारे में जानकारी दी /
उन्होंने संक्षे में बताया कि किस तरह से भारत में बायोफयूल की रीफाइनिंग की जाती है / उन्होंने कहा कि 80′ क्रूड आयल आयात किया जा रहा है और यदि हम कृषि, औद्योगिक और घरेलू से जैवईंधन बनाना शुरू करते हैं, तो हम इसका निर्यात करने में सफल हो पाएंगे / इसी के साथ उल्लेखनीय है कि ब्राजील और अमरीका बायोइथोनॉल के सबसे बड़े उत्पादक हैं और भारत कम उत्पादन के कारण उनसे काफी पीछे है /

ब्राजील में पैट्रोल में इथोनॉल मिश्रित कर इसका उपयोग र्इंधन वाहनों में किया जाता है / अगर भारत में भी इस तरह से पैट्रोल को इथोनॉल से मिश्रित किया जाए तो वाहनों से निकलने वाली हानिकारक गैस जैसे कार्बन मोनाक्साइड व सल्फर डायोक्साइड से निजात पाई जा सकती है / उन्होंने मेटाबॉलकि इंजीनियरिंग व जेनेटिक इंजीनियरिंग की भी जानकारी दी /
उन्होंने छात्राओं को नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिनीयूऐबल एनर्जी द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति अवगत करवाया / इस अवसर पर बायोटैक्रॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. जतिंदर कुमार, डॉ. (श्रीमती) अंजना भाटिया, श्री सुमित कुमार, डॉ. मोनिका महाजन व सुश्री मीनाक्षी भी उपस्थित थे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Seminar on Bio processing and bioremediation organized at HMV




































