.
.
.
.
.
.
.
.
.
Innocentites enjoyed Glimpse of Culture of Punjab during their Visit to Rangla Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन माडल टाऊन के तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को आज ‘रंगला पंजाब’ ले जाया गया / बच्चों ने इस दौरान खूब मस्ती की तथा पंजाबी संस्कृति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की / रंगला पंजाब में दोपहर के भोजन के अलावा बच्चों ने कठपुतली नृत्य, जादू का खेल देखा / इसके अतिरिक्त डी.जे. की धुन पर बच्चों ने खूब डांस किया /

रंगला पंजाब में बच्चों को पंजाब की संस्कृति की झलक दिखाई गई / बच्चों ने अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए अपनी अध्यापिकाओं से बहुत प्रश्न भी किए जिनके जवाब मिलने पर वे प्रसन्न नज़र आए / इनोसैंट हाट्र्स के चारों स्कूलों के बच्चों को अलग-अलग दिन पर रंगला पंजाब का दौरा करवाया जाएगा /
डायरैक्टर प्रिंसिपल धीरज बनाती ने बताया कि बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में भरपूर जानकारी मिल सके व मनोरंजन के साथ उनका ज्ञान भी बढ़े, इसीलिए इस प्रकार के दौरे आयोजित किए जाते हैं / बच्चे बहुत उत्साहित थे उन्होंने इस दौरे का भरपूर आनंद उठाया / इनोसैंट हाट्र्स की मैनेजमैंट बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों का आयोजन करती रहती है /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Innocentites enjoyed Glimpse of Culture of Punjab during their Visit to Rangla Punjab




































