PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के पूर्व मंत्री के नौकर का कारनामा, खाने में दिया जेह्रीला पदार्थ, जेवरात व नकदी लेकर हुआ फरार, मचा हड़कंप,

servant-former-minister-garcha-mixed-drugs-dinner-absconded-with-jewelery-cash-condition-critical-big-crime-news

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में एक बड़ा मामला सामने आया है। पक्खोवाल रोड महाजार रणजीत सिंह नगर में पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा, उसकी पत्नी व अन्य काे रात को बेसुध कर घर में चोरी की गई। जानकारी के अनुसार रात को खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाया गया है।

.

.

वहीं पूर्व मंत्री, उसकी पत्नी व 2 नौकरानियां अभी बेसुध हैं। उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पड़ोसी भाजपा नेता जगमोहन शर्मा ने बताया कि जगदीश गरचा का शरीर ठंडा पड़ा है और हालत गंभीर है। कालोनी निवासियों ने मौके पर जाकर देखा तो सभी दंग रह गए। उधर, मामले को लेकर बेटे बोबी गरचा को भी सूचित कर दिया है। बेटा बोबी किसी काम के सिलसिले में पंजाब से बाहर गया हुआ है।

.

.

भाजपा नेता गौरव शर्मा ने बताया कि सुबह पुलिस के सीनियर अधिकारियों को करीब 5 से 6 बार फोन किया, लेकिन किसी ने उनका फोन नहीं उठाया। घटना के करीब 1 घंटे बाद पुलिस पहुंची। फिलहाल जगदीश गरचा को पंचम अस्पताल दाखिल करवाया गया है। थाना सदर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुताबिक इलाके के सी.सी.टी.वी. कैमरे आदि खंगाले जा रहे है।

.

.

jag

.

Latest News