PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

श्री अकाल तख्त साहिब में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सरदार सुखबीर सिंह बादल ने बेअदबियों को लेकर मांगी माफी, आखिर क्यों?

shiromani-akali-dal-foundation-day-sukhbir-badal-apologies-sacrilege-incidents-while-sad-government-golden-temple-akal-takht-sahib

.

PTB Political न्यूज़ अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने 103वें स्थापना दिवस पर श्री अकाल तख्त साहिब से उनकी सरकार के कार्यकाल में हुई बेअदबियों के लिए माफी मांगी है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि स्वर्गीय बादल को पूरी जिंदगी मलाल रहा है कि बेअदबियां उनके सीएम रहते हुई और ऐसे हालात बने, उन्हें मामला सीबीआई को देना पड़ा। वे दोषियों को खुद पकड़ ना सके।

.

.

सुखबीर बादल ने कहा- आज प्रधान होने के नाते, मुख्य सेवादार होने के नाते, गुरु महाराज की हजूरी में हम मौजूद हैं। श्री अकाल तख्त साहिब के सामने माफी मांगता हूं कि हमारी सरकार के दौरान अगर किसी का भी, सरकार या सरकार के बिना, दुख या दिल दुखाया हो तो हम माफी मांगते हैं। हमारे राज में बेअदबी हुई उसके लिए हम माफी मांगते हैं। हम इसके दोषी नहीं पकड़ सके, इसके लिए भी माफी।

.

.

असल दोषी व सियासत करने वालों की शक्लों को भी कौम के सामने लेकर आएंगे। सुखबीर बादल ने कहा –स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल को दुख था कि उन्हें दोषियों को पकड़ने का मौका नहीं दिया गया। ताकतें ऐसी इकट्‌ठी हुई और सियासत हुई। सभी ने इकट्‌ठे होकर कौम की भावनाओं को भड़काया। इस तरह का प्रेशर डाला गया कि मामला सीबीआई को देना पड़े और अकाली दल इसकी इन्क्वायरी ना कर सका। बेअदबी के समय सभी अकाली दल व बादल-बादल करते रहे।

.

.

दरअसल, अकाली दल को कमजोर किया गया, ताकि कौम पर हमले हो सकें। एसजीपीसी जो 102 साल पुरानी है, दुश्मन ताकतों को हिम्मत मिल गई कि उसे भी तोड़ दिया जाए। सुखबीर बादल ने पंजाबियों को कौम का दुश्मन पहचानने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 1984 में गोल्डन टेंपल पर हमले हुए। हजारों का कत्लेआम किया गया, लेकिन उस पार्टी को हमने बार-बार सरकार बनाने का मौका दिया और उसने हम पर हमेशा वार किए। उन्होंने आगे यह भी कहा कि में जानने की जरूरत है कि कौन हमें कमजोर कर रहा है। जो मर्जी पार्टियां कहती रहें, खालसा पंथ की फौज अकाली दल है।

.

.

.

Latest News