PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

PCM SD कॉलेज फॉर विमेन जालंधर में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन,

Slogan writing competition organized in PCM SD College for Women Jalandhar

PTB News “शिक्षा” : पंजाब सरकार द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए शुरू किए गए ‘बड्डी कार्यक्रम’ के तहत, पी.सी.एम.एस.डी कॉलेज फॉर वुमन, जालंधर ने ‘से नो टू ड्रग्स’ विषय पर एक स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। नशीली दवाओं का दुरुपयोग पंजाब में निरंतर चिंता का विषय बना हुआ है और युवा इस के लिए सबसे अधिक असुरक्षित है ।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए इस कुप्रथा के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया है और पहले मिशन के तहत कॉलेज ने 45 से अधिक छात्रों के 9 समूह बनाए हैं। प्रत्येक समूह में 5 छात्र हैं और इन 45 छात्रों में से एक सीनियर बड्डी है जो अपने समूह के सदस्यों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम और जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है। इस गतिविधि का उद्देश्य छात्रों में जागरूकता पैदा करना था छात्राओं ने पूरे दिल से प्रेरक स्लोगन और पेंटिंग बनाकर भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में बीए सेमेस्टर चौथे की कुमारी हरशरण ने प्रथम, बीए सेमेस्टर चौथे की कुमारी सिमरन ने दूसरा और बीकॉम सेमेस्टर द्वितीय की कुमारी साची ने तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज की प्रबंधक समिति के सदस्य एवं प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) पूजा पराशर ने सभी छात्राओं को इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और समाज में जागरूकता फैलाने लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने श्रीमती गुरजीत कौर (नोडल अधिकारी, इंग्लिश डिपार्टमेंट) के इस गतिविधि के आयोजन करवाने के प्रयासों की भी सराहना की ।