PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

सेंट सोल्जर स्कूल भोगपुर ने जीती इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट की ओवरआल ट्रॉफी ,

st-soldier-bhogpur-won-overall-trophy-in-inter-school-sports-meet

3 दिवसीय स्पोर्ट्स मीट में छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा करवाई गई तीन दिवसीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट सफलतापूर्व सम्पन्न हुई। जिसमें बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो के टूर्नामेंट करवाए गए जिनमें सेंट सोल्जर के 19 स्कूलों जैसे मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग, मान नगर, मॉडल हाउस, करतारपुर, फगवाड़ा, टांडा, भोगपुर, लद्देवाली, अर्जुन नगर, नया नांगल, न्यू डिफेन्स कॉलोनी, गीता कॉलोनी,

जालंधर-अमृतसर बाईपास के पास, सिल्वर कुंज लुधियाना, लक्ष्मी एन्क्लेव, ऊना रोड होशियारपुर, गढ़दीवाल, चब्बेवाल, नकोदर, माहिलपुर आदि स्कूलों के खिलाडियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्पोर्ट्स मीट के परिणाम निकाले गए जिसमें छात्रों को सम्मानित करने के लिए ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई जिनका स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर करनल आर.के खन्ना, प्रिंसिपल श्रीमती रीना अग्निहोत्री द्वारा किया गया।

परिणामों में सेंट सोल्जर की ब्रांचों जिनमें बैडमिंटन (लड़कों में) गढ़दीवाला ने पहला, ऊना रोड होशियारपुर ने दूसरा, जालंधर-अमृतसर बाईपास स्थित ब्रांच ने तीसरा, (लड़कियों में) टांडा ने पहला, भोगपुर ने दूसरा, लक्ष्मी एन्क्लेव (होशियारपुर) ने तीसरा, बास्केटबॉल में जालंधर-अमृतसर बाईपास स्थित ब्रांच ने पहला, न्यू डिफेन्स कॉलोनी ने दूसरा, माहिलपुर ने तीसरा, खो-खो में भोगपुर ने पहला, टांडा ने दूसरा, जालंधर-अमृतसर बाईपास स्थित ब्रांच ने तीसरा, वॉलीबॉल में भोगपुर ने पहला, मान नगर ने दूसरा, टांडा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वाईस चेयरपर्सन श्रीमती चोपड़ा ने विजय रही टीमों को सम्मानित करते हुए सभी खिलाडियों की सराहना की और उन्हें ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग लेने के लिए कहा। उन्होंने खिलाडियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उनके लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Latest News