.
.
story mahie gill film fixerr crew attacked by goons police has arrested seven people
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ मनोरंजन : मुंबई के मीरा रोड पर माही गिल स्टारर फिल्म फिक्सर की शूटिंग चल रही थी / इस दौरान शूटिंग कर रहे क्रू पर शराबी गुंडों ने हमला कर दिया / इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ / वीडियो को तिग्मांशु धूलिया ने ट्विटर पर शेयर किया था / उनके ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने एक्शन लेते हुए शिकायत थाणे रूरल पुलिस स्टेशन को फॉरवर्ड कर दी / इस मामले की जांच में थाणे पुलिस ने 7 लोगों की गिरफ्तारी की है /
.
.
न्यूज एजेंसी एनआई के ट्वीट के मुताबिक फिल्म फिक्सर की शूटिंग के दौरान काम करने वालों पर हुए हमले में 7 लोग को हिरासत में लिए गए हैं / इस मामले में फिल्म की पूरी टीम गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगी /
.
आपको बता दें कि तिग्मांशु धूलिया ने वीडियो साझा करते हुए लिखा था, “मीरा रोड में उस वक्त मैं वहां मौजूद था जब फिक्सर के सेट पर शराबी गुंडों ने यूनिट पर हमला किया / कैमरामैन संतोष थुडियाल को 6 टांके आए हैं / यह बहुत घटिया है / वीडियो में एक शख्स जो कि अपना नाम साकेत साहनी बता रहा है उसने पूरे मामले को विस्तार से बताया है / साकेत बताते हैं कि वह पोरबंदर रोड पर एक फैक्ट्री में शूट कर रहे थे जब उन पर हमला हुआ /
.
वीडियो साकेत साहनी नाम का एक शख्स और एक्ट्रेस माही गिल अपनी बात रखती नजर आ रही हैं / साकेत ने बताया, “हमने वैलिड परमिशन ली है और लोकेशन मैनेजर को पैसे दिए थे / सुबह 7 बजे से हम लोकेशन पर शूट कर रहे थे और शाम 4 बजे कुछ लोग हाथों में छड़ी-लाठी-सरिया लेकर आ गए जिन्होंने शराब भी पी रखी थी / उन्होंने हमारे आर्टिस्ट और हमारे यूनिट में क्रू को बहुत मारा है / साकेत ने वीडियो में बताया कि हमलावरों ने कहा कि लोकेशन उनकी है और बिना उनकी इजाजत के शूटिंग नहीं हो सकती है /
.
वीडियो में साकेत ने कहा कि वहां पर बातचीत की कोई गुंजाइश ही नहीं बची थी / उन्होंने महिलाओं से दुर्व्यवहार किया और हमारे डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी और निर्देशक से मारपीट की / वीडियो में साकेत पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते नजर आए / साकेत ने कहा- पुलिस की पैट्रोल कार जब वहां पर आई तो उन्होंने कहा कि हम कंपाउंड के अंदर आते हैं / इसके बाद उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया / साकेत ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने क्रू को उसका सामान भी नहीं लेने दिया और कहा कि आप कोर्ट में आइए और कोर्ट में आकर पंचनामा करके सामान लेकर जाइए /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
story mahie gill film fixerr crew attacked by goons police has arrested seven people






































