PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के प्रतिभावान छात्रों ने NEET (2023) की परीक्षा में बढ़िया अंक लेकर किया स्कूल का नाम रोशन,

students of Cambridge International School Dasuha brought laurels to the school by scoring well in NEET (2023)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज करवाने वाले कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के विद्यार्थियों ने हमेशा की तरह एक बार फिर उच्च स्तरीय परीक्षा में बढ़िया अंकों से सफलता प्राप्त करके क्षेत्र और स्कूल को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है।उनकी ऐसी उपलब्धियों से सभी विद्यार्थियों को परिश्रम करने और सफ़लता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है।

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा में बढ़िया अंक प्राप्त किए हैं, जिसमें नीतिका ने 626 अंक, पुनीतपाल ने 588 अंक, मनिंदर सिंह 576 अंक, तथा सनिग्धा ने 477 अंक प्राप्त किए।अपनी इस उपलब्धि से इन बच्चों ने अपने माता–पिता के साथ–साथ स्कूल का नाम भी रोशन किया है।

परिश्रम को अपना लक्ष्य मानने वाले इन बच्चों ने अपनी सफ़लता का श्रेय अपने माता–पिता और अध्यापकों को दिया।बच्चों के अभिभावकों ने भी इस मौके पर हर्ष प्रकट करते हुए स्कूल तथा अध्यापकों का धन्यवाद किया और कहा कि इसका श्रेय स्कूल तथा अध्यापकों को भी जाता है जो विद्यार्थियों को ऐसी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते है, उन्हें तैयार करते है और उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

स्कूल के प्रिंसीपल श्री ओ.पी.गुप्ता ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों को सफलता की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इंसान को अपने जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए क्योंकि किसी भी काम के प्रति की गई सच्ची मेहनत और लगन कभी भी निष्फल नहीं जाती तथा कड़ी मेहनत सफलता की पहली सीढ़ी है।

इस अवसर पर वासल ऐजूकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के.के. वासल, स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, वाईस प्रेज़ीडेंट श्रीमती ईना वासल तथा सी ई ओ श्री राघव वासल ने विद्यार्थियों की अथक मेहनत की प्रशंसा की तथा उनको जीवन में और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया।इस अवसर पर उन्होंने ये भी कहा कि स्कूल सर्वदा समय–समय पर उनके विद्यार्थियों का जीवन में सही मार्गदर्शन करता रहेगा।