PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सुखबीर बादल की सजा शुरु, बरछा पकड़कर गोल्डन टेंपल में बैठे, जूठे बर्तन और जूतों की भी करेंगे सेवा,

sukhbir-singh-badal-punishment-begins-today-he-sits-holding-spear-the-golden-temple-will-also-serve-used-utensils-and-shoes

.

.

PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को श्री हरिमंदिर साहिब में सेवादार के कपड़े पहनकर सेवा की। उन्हें अकाल तख्त साहिब द्वारा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को माफी देने के मामले में सजा सुनाई गई थी, जिसके पालन में उन्होंने गोल्डन टेंपल के घंटाघर के बाहर बरछा पकड़कर सेवा की। उनके गले में तख्ती भी डाली हुई थी।

.

.

सुखबीर बादल के साथ अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी सेवा की। गेट पर सेवा करने के बाद सुखबीर बादल कीर्तन सुनने गए। इसके बाद वह जूठे बर्तन साफ करने और जूतों की सेवा भी करेंगे। सुखबीर बादल को अकाल तख्त साहिब द्वारा शौचालय साफ करने की भी सजा सुनाई गई थी, लेकिन पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें इससे छूट दे दी गई।

.

.

.

हालांकि, अकाली दल के बागी गुट और शिरोमणि अकाली दल सरकार के दौरान अन्य कैबिनेट के सदस्य 12 बजे के बाद शौचालय साफ करेंगे। सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिंह साहिबानों की मीटिंग हुई थी, जिसमें सुखबीर बादल सहित कई अन्य नेताओं को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को माफी देने और केस वापस लेने के मामले में दोषी पाया गया था। इसके बाद इन नेताओं को सेवा करने की सजा सुनाई गई थी।

.

.