.
Sukhbir Singh Badal said that the Akali Dal will send a demand letter to the Deputy Commissioners on May 28 demanding an inquiry into the seed scam of Captain Sarkar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : शिरोमणी अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज घोषणा की कि पार्टी द्वारा उस बीज घोटाले की एक उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए 28 मई को राज्य के सभी डिप्टी कमिशनरों को मांग पत्र दिए जाएंगे, जिसके तहत् घान के नकली ब्रीडर बीजों की किस्में भोले भाले किसानों को वास्तविक बीजों से तीन गुणा ज्यादा कीमत पर बेची गई हैं /
इस संबधी घोषणा करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि जिला अध्यक्षों, पार्टी सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों तथा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रतिनिधियों समेत वरिष्ठ पार्टी नेताओं द्वारा यह मांग पत्र डिप्टी कमिशनरों को सौंपे जाएंगे / उन्होने पार्टी नेताओं को किसानो के अधिकारों के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा ताकि महामारी के इस समय में सुरक्षा प्रबंधों में कोई समझौता न हो /
.अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि कितने दुख की बात है कि किसानों द्वारा की शिकायत कि उन्हे नकली ब्रीडर बीज बेचे जा रहे हैं, पर खेतीबाड़ी विभाग द्वारा 11 मई को लुधियाना में दर्ज करवाई एफआईआर के बाद कांग्रेसी नेताओं ने अब घोटालेबाजों को राजनीतिक सुरक्षा देनी शुरू कर दी है / उन्होने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है / पुलिस ने नकली बीज सप्लाई करने वाली कंपनी करनाल एग्री सीडज के न तो गोदामों पर छापे मारे हैं तथा न ही इसके गुरदासपुर में कार्यालय पर /
.उन्होने कहा कि सरकार सिर्फ इस कारण किसानों का नुकसान देखने के लिए तैयार है, क्योंकि करनाल एग्री सीडज का मालिक कैबिनैट मंत्री सुखजिंदर रंधावा का नजदीकी सहयोगी है / उन्होने कहा कि हम ऐसा नही होने देंगे तथा सरकार को उन सभी दोषियों को सजा देने के लिए मजबूर कर देंगे, जो राज्य के मेहनती किसानों को आत्महत्या के मुंह की तरफ धकेल रहे हैं /
.यह टिप्पणी करते हुए कि सैंकड़ो करोड़ो रूपए का यह बीज घोटाला कांग्रेसी नेताओं की बेईमान बीज उत्पादकों तथा विक्रेताओं के साथ मिलीभगत का परिणाम है, अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस केस की जांच के लिए एक सिट का गठन करना चाहिए /
.उन्होने कहा कि करनाल एग्री सीडज के प्रबंधकों समेत सभी नकली बीज विक्रेताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी चाहिए / उन्होने कहा कि इसके साथ ही सरकार को इस पूरी घटना की एक स्वंतत्र जांच का भी आदेश देना चाहिए / सरदार बादल ने सभी प्रभावित किसानों को आगे आने तथा अपनी शिकायतें दर्ज करवाने की अपील की / उन्होने कहा कि प्रभावित किसानों को मुआवजा देना चाहिए तथा किसी दूसरी किस्म का बीज मुफ्त देना चाहिए /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Sukhbir Singh Badal said that the Akali Dal will send a demand letter to the Deputy Commissioners on May 28 demanding an inquiry into the seed scam of Captain Sarkar






































