PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

इनोसेंट हार्ट्स में समर कैंप आरंभ बच्चों ने सीखी स्किल्स और मस्ती,

Summer camp begins at Innocent Hearts

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया। इस समर कैंप का आरंभ जुम्बा एक्सरसाइज़ के साथ हुआ। समर कैंप के पहले ही दिन विद्यार्थियों के चेहरों पर छाई प्रफुल्लता व उनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति की झलक देखने को मिली।

बच्चों ने प्रत्येक गतिविधि में बड़े उत्साह से भाग लिया। इस समर कैंप को लगाने का उद्देश्य बच्चों का शारीरिक, रचनात्मक और बौद्धिक विकास करना तथा उनमें आत्मविश्वास की भावना को जागृत करना है, जिससे विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व को निखार सकें।

समर कैंप में बच्चों के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया जैसे पब्लिक स्पीकिंग, वेस्टर्न डांस (हिप हॉप, सालसा) म्यूज़िक इंस्ट्रूमेंट (ड्रम, पियानो, गिटार), आर्ट के अंतर्गत कैलीग्राफी, रेज़िन आर्ट एंड मैक्रेम, मंडाला एंड वरली आर्ट।

बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए इनोसेंट हार्ट्स ने जाने-माने कोरियोग्राफर्स, संगीतकार और मशहूर कलाकारों की विशेषज्ञता के साथ इस समर कैंप का आयोजन किया है। ग्रीन मॉडल टाऊन में फन गेम्स के लिए बुलाए गए इवेंट ऑर्गेनाइजर श्रीमान रिंकू ने बच्चों से बहुत-सी फन गेम्स करवाईं। बच्चों ने फन गेम्स में खूब मस्ती की।