.
‘Super Mom’ competition held at Cambridge International School Dasuha
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में जहां बच्चों कीें पढ़ाई के साथ-साथ सर्वपक्षीय विकास किया जाता है वहां उनको नजदीकी रिशतों के महत्व के बारे में भी शिक्षा दी जाती है / इस बात को ध्यान में रखते हुए स्कूल द्वारा बच्चों के अपने माता-पिता से प्यार और नजदीकियों को देखते हुए के जी 1 के बच्चों की माताओं के लिए सुपर मॉम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया /
..
जहां आजकल के आधुनिक युग में बच्चे अपने अभिभावकों की एहमियत को भूलते जा रहे हैं वहां कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल की के जी-1 की कक्षाओं द्वारा यह कार्यक्रम मना कर आपसी रिश्तों को घनिष्ठ तथा नजदीक लाने की एक छोर्टी सी कोशिश की गई है / इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चे अपने अभिभावकों के साथ रिश्तों की एहमियत को समझ सकेंगे तथा और बढिया ढंग से रिश्तों में नजदीकियां स्थापित कर सकेंगे /
.इस मौके पर बच्चे अपनी मां के साथ स्कूल में उपस्थित हुए / बच्चों की माताओं ने विभिन्न कार्यक्रम अपने बच्चों के साथ प्रस्तुत किए / बच्चों की माताओं ने अपनी योग्यताओं के हिसाब से नॄत्य, शब्द गायन, भाषण तथा गीत भी गाए तथा माताओं द्वारा प्रस्तुत किए कार्यक्रम सराहनीय थे /

इस प्रतियोगिता के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली हिया जैन की मदर श्रीमती वसुधा जैन को सुपर मॉम 2019 के खिताब से नवाजा गया तथा इसके अतिरिक्त अविराज सिंह की मदर श्रीमती कुलजीत कौर, मानिक सलारिया की मदर श्रीमती नीतू देवी, शिवांश कश्यप की मदर श्रीमती सोनू शर्मा, पार्थ शर्मा की मदर श्रीमती मंजुला शर्मा, भव्या की मदर श्रीमती सुनिता कुमारी, वंशिका की मदर श्रीमती खुशबू, रेहान शर्मा की मदर श्रीमती शिवानी ऋषि, स्वरित गुप्ता की मदर श्रीमती गीतांजलि गुप्ता, प्रभलीन कौर की मदर श्रीमती सरप्रीत कौर तथा जपकिरत सिंह की मदर सुमनदीप कौर को भी इस अवसर पर उपहार दिए गए /
.इस विशेष दिवस का आयोजन करने के उपलक्ष में सभी माताओं ने प्रधानाचार्य श्री अनित अरोड़ा तथा स्कूल की सराहना की तथा धन्यवाद किया जिन्होंने ‘सुपर मॉम’ प्रतियोगिता के माध्यम से उनके दिन को खास बनाया / इस अवसर पर जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा जी ने बताया कि हमारी इस कोशिश से बच्चों के अंदर न केवल अपनी माताओं के प्रति अपनापन बढ़ेगा बल्कि बच्चों तथा माताओं का रिशता भी घनिष्ठ बनेगा / इसके साथ-साथ माताओं को भी इस बात का एहसास होगा कि बच्चों के जीवन में उनकी क्या अहमियत है /
.स्कूल के प्रधान श्री के.के. वासल, चेयरमैन श्री संजीव वासल, डायरेक्टर ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने सभी माताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस दिन को खास बनाया तथा कहा कि इस तरह से विशेष रूप से माताओं के लिए इस दिन का आयोजन करना तथा बच्चों का अपनी माता के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करना स्वयं में प्रशंसनीय तथा एक नई सोच है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
‘Super Mom’ competition held at Cambridge International School Dasuha






































