PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इस एयरलाइन का विमान हुआ लापता, 4 भारतीयों सहित कई लोग थे सवार,

tara air 9 naet twin engine aircraft flying pokhara jomsom lost contact Nepal

PTB Big न्यूज़ नेपाल : भारत के पड़ोसी देश नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरने वाले तारा एयरलाइंस के विमान 9 NAET का संपर्क टूट गया है। जानकारी के अनुसार यह विमान 9.55 बजे उड़ान भरी थी। लापता विमान में 4 भारतीय, 3 जापानी तथा शेष नेपाली नागरिक थे। डबल इंजन विमान में चालक दल सहित कुल 22 यात्री थे।

मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि विमान को मस्टैंग जिले में जोमसोम के आसमान के ऊपर देखा गया था और फिर माउंट धौलागिरी की ओर मोड़ दिया गया था, जिसके बाद इसका संपर्क टूट गया। वहीं जिला पुलिस कार्यालय मस्टैंग के डीएसपी राम कुमार दानी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हम तलाशी अभियान के लिए इलाके में हेलीकॉप्टर तैनात कर रहे हैं।

नेपाली गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदींद्र मणि पोखरेल ने कहा कि लापता विमान की तलाशी के लिए मस्टैंग और पोखरा में दो निजी हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। नेपाली सेना के हेलिकॉप्टर को भी तलाशी के लिए तैनात करने की तैयारी की जा रही है। नेपाली सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने कहा कि नेपाली सेना का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर मस्टैंग के लिए रवाना हो चुका है। यह हेलीकॉप्टर लापता विमान की खोज करेगा।